जिला मुख्यालय चंबा में विभिन्न विभागों से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

by
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की उपस्थिति में विधायक नीरज नैयर की बैठक की अध्यक्षता
आपस में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें सभी विभागीय अधिकारी : नीरज नैयर
एएम नाथ। चम्बा  : जिला मुख्यालय चंबा में विभिन्न विभागों के अधीन चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र चंबा के विधायक नीरज नैयर ने की। बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, विधुत विभाग तथा वन विभाग इत्यादि से संबंधित विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत समीक्षा व चर्चा की गई।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से पीएमजीएसवाई-3, नाबार्ड तथा सीआरआईएफ के अंतर्गत बनने वाली सड़कों व पुलों, पेयजल योजनाओं, राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा से संबंधित विकास कार्यों व परियोजनाओं, विभिन्न स्कूलों में निर्मानाधीन स्कूल भवनों, एचपीएसईबीएल की विद्युतीकरण से संबंधित परियोजनाओं, तथा नगर परिषद चंबा से संबंधित अनेक विकास कार्यों के अलावा जिला चंबा में बनने वाले राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल बारे विधायक नीरज नैयर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।
बैठक में विधायक नीरज नैयर ने सभी विभागीय अधिकारियों निर्देश कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के विभागीय कार्यों को न्यूनतम समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि यथाशीघ्र आम जनमानस को विभागीय योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं,नीतियों व कार्यक्रमों के विषय में जिला के ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों में जागरूकता शिवरों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए ताकि जानकारी के अभाव में कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। नीरज नैयर ने कहा कि इस प्रकार की समीक्षा बैठक प्रत्येक 3 माह के पश्चात निरंतर आयोजित की जाएगी जिसमें गत तिमाही में हुए विकास कार्यों की समीक्षा के अलावा पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों तथा दिए गए निर्देशों से संबंधित प्रगति को भी जांचा जाएगा। बैठक में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विधायक चंबा को आश्वस्त किया कि उनके दिशा निर्देशों के अनुरूप सभी विभागीय अधिकारी सरकार की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने विभागीय दायित्व का निर्वहन करेंगे।
इसे पूर्व एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती ने बैठक में उपस्थित विधायक नीरज ने विभागीय अधिकारियों का स्वागत किया तथा बैठक के प्रमुख उद्देश्यों के अलावा चर्चा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं बारे संक्षिप्त जानकारी दी।
इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, एसडीएम प्रियांशु खाती, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग डीएस पठानिया,अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग राजेश मोंगरा, प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज पंकज गुप्ता, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढ़क, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ज्ञान चंद, उपनिदेशक पशुपालन विभाग मुंशी कपूर, उपनिदेशक उद्यान विभाग प्रमोद शाह, डीएफओ रजनीश महाजन, डीएफओ कृतज्ञ वर्मा, जिला विकास अधिकारी ओम प्रकाश ठाकुर के अतिरिक्त कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हेमराज बैरवा ने किया विश्व रेडक्रॉस दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ : दिव्यांग जनों को वितरित किये कृत्रिम अंग, रेडक्रॉस लक्की ड्रा के ईनाम भी बांटे

एएम नाथ। धर्मशाला, 8 मई: जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा द्वारा आज जिला कांगड़ा के सभी उपमंडलों में विश्व रेडक्रॉस दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष इसका विषय ”मानवता के पक्ष में“ था ।...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

आईएसआई एजेंट फरीदा मलिक का नोएडा कनेक्शन सामने आया : 2021 में नोएडा आई थी और होटल में रुकने का किया था प्रयास

नोएडा। बिहार में भारत-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार आईएसआई एजेंट फरीदा मलिक का नोएडा कनेक्शन सामने आया है। वह वर्ष 2021 में नोएडा आई थी और होटल में रुकने का प्रयास किया था। नोएडा पुलिस...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शहीद भगत सिंह, राजगूरू व सुखदेव के श्हीदी दिवस पर उपकार ट्रस्ट दुारा लगाए खूनदान कैंप में 160 युवाओं ने किया खूनदान

गढ़शंकर : उपकार एजूकेशनल एंड चैरीटेवल ट्रस्ट दुारा शहीद भगत सिंह, राजगूरू व सुखदेव के श्हीदी दिवस पर हर वर्ष की तरह खूनदान कैंप लगाया गया। जिसमें 160 खूनदानियों ने खूनदान किया। जिसमें ब्लड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली विस में 5000 परिवारों को दिये मुफ्त गैस कनैक्शन: राम कुमार

ऊना 15 फरवरी: गृहणी सुविधा योजना के तहत हरोली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 5000 परिवारों को मुफ्त घरेलू गैस कनैक्शन वितरित किये गये हैं। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश राज्य उद्योग निगम के उपाध्यक्ष प्रो....
Translate »
error: Content is protected !!