जिला में 1,47,892 राशन कार्ड धारकों में 5,81,598 जनसंख्या हो रही लाभान्वित – ADC महेंद्र पाल गुर्जर

by
ऊना, 10 जनवरी – सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 310 उचित मूल्यों की दुकानों के माध्यम से जिला के 1,47,892 राशन कार्ड धारकों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह जानकारी एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की त्रैमासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में कुल 1,47,892 राशन कार्ड धारक व 5,81,598 जनसंख्या है जिसमें एपीएल श्रेणी के 87,028 बीपीएल के 19,393 अंत्योदय अन्न योजना के 10,299 तथा प्राथमिक गृहस्थियां के 31,172 उपभोक्ता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिला में आधार सीडिंग का कार्य 99.99 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है जबकि मोबाइल सीडिंग का कार्य 96.32 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपनी-अपनी ईकेवाईसी संबंधित/नज़दीकी उचित मूल्य की दुकान में करवाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता ईकेवाईसी 31 जनवरी तक अपने नजदीकी उचित मूल्य की दुकान पर जाकर करवा सकते हैं।
एडीसी ने बताया कि जिला में 309 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से माह सितम्बर, 2023 से नवम्बर, 2023 तक कुल 53,563 किं्वटल आटा, 31,136 किं्वटल चावल, 7,672 किं्वटल दाल, 1,138 किं्वटल नमक, 8,423 किं्वटल चीनी व 5,75,986 लीटर खाद्य तेल वितरित किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कुल 11 हजार 81 गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि सित्मबर, 2023 से नवम्बर 2023 तक खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 687 निरीक्षण किये गये और इस अवधि के दौरान विभिन्न अनियमितताओं के पाए जाने पर 25 मामलों पर कार्यवाही करते हुए 37 हज़ार रूपये का जुर्माना किया गया। इसके अलावा 23 दुकानदारों व व्यापारियों को पॉलीथीन का उपयोग करने पर 21 हज़ार रूपये का जुर्माना किया गया। उन्होंने बताया कि 17 उचित मूल्यों के दुकान धारकों को इसके अतिरिक्त बाजार में विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान निरीक्षण किया गया जिसमें 12 गैस सिलेंडर जब्त किए गए तथा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 15 हज़ार रूपये का जुर्माना वसूला।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को गुणवता युक्त खाद्यान सामग्री उपलब्ध करवानें हेतू माह सितम्बर, 2023 से नवम्बर, 2023 तक कुल 48 नमूनें लिये गए जिनमें से 48 नमूनांे की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है प्राप्त रिपोर्ट में 48 नमूनें ठीक पाए गए हैं।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना राजीव शर्मा, प्रबंधक एफसीआई राजेंद्र सिंह, विजय कुमार, मोहित धीमान सहित उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पांगी में ताजा बर्फबारी (हिमपात) – शेष दुनिया से टूटा संपर्क : प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों से की भूस्खलन ग्रस्त क्षेत्रों की ओर न जाने की अपील 

एएम नाथ। चंबा (पांगी) :   जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में मंगलवार देर रात से हुई लगातार बर्फबारी के बाद घाटी मुख्यालय किलाड़ में 6 इंच के करीब ताजा हिमपात हुआ है। इसके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लड़ाई-झगड़े नहीं करती, लेकिन अगर आप मुझे एक बार मारते हैं, तो कई बार मार खाने के लिए तैयार रहें : कंगना रनौत

एएम नाथ ।  मंडी ।हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत और कांग्रेसी नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। इसी बीच कंगना रनौत ने कहा कि मैं लड़ाई-झगड़े नहीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संत-गुरु रविदास का भक्ति दर्शन एवं साहित्य मानवता के कल्याण को समर्पित : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

संत-गुरु रविदास जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कुलदीप सिंह पठानिया ने संत-गुरु रविदास जयंती की लोगों को दी शुभकामनाएं सामुदायिक भवन परिसर के विस्तार एवं सड़क निर्माण को जल्द शुरू करने के भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

400 खुदरा शराब की दुकानों की व्यक्तिगत आधार पर तत्काल पुर्ननीलामी करने को मंत्रिमंडल ने स्वीकृति की प्रदान : सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर स्पेशलिस्ट , सुपर स्पेशलिस्ट और सीनियर रेजिडेंट (सुपर स्पेशलिस्ट) के मासिक मानदेय में बढ़ौतरी

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में 31 मार्च, 2025 तक अपना दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके अनुबंध कर्मचारियों की सेवाओं...
Translate »
error: Content is protected !!