जिला योजना कमेटी का एक साल रहा बेमिसाल, भविष्य में भी इसी गति से करवाए जाएंगे विकास कार्यः करमजीत कौर

by
होशियारपुर, 24 जनवरी:  जिला योजना कमेटी की तरफ से पिछले एक साल में बेमिसाल कार्य करवाए गए हैं तथा यह साल पिछले सालों के मुकाबले बहुत ही बेहतर रहा है। इसी गति के साथ भविष्य में भी विकास कार्य जारी रहेंगे। यह जानकारी जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन व आप की जिला अध्यक्ष करमजीत कौर ने एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर दी। करमजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से हर वर्ग एवं क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं तथा गांवों में विकास कार्यों को जमीनी स्तर पर करवाने के लिए गांव की पंचायत से करवाए जाने वाले कार्यों की सूची मंगवाई गई थी, जिसके हिसाब से कार्य हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला योजना कमेटी को पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के लिए 63 लाख रुपये जारी किए गए थे, जिनमें से जिले के अलग-अलग गांवों में अलग-अलग कार्यों के लिए 60 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं तथा इनमें से अधिकतर कार्य पूर्ण भी हो चुके हैं। जिनमें कई सरकारी स्कूलों में पीने के साफ पानी आदि की व्यवस्था करवाई गई है।  करमजीत कौर ने बताया कि आने वाले समय में भी सरकार की तरफ से विकास कार्यों के लिए ग्रांट जारी की जा रही है, जो यकीनी तौर पर जमीनी स्तर पर लगाई जाएगी, ताकि इसका लाभ जरुरतमंदों तक पहुंच सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

45 साल चली कानूनी लड़ाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त …. 70 वर्षीय दोषी को तुरंत रिहा करने का आदेश

नई दिल्ली। झारखंड के दुमका में वर्ष 1981 में हुए दोहरे हत्याकांड से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने करीब 45 साल तक चली कानूनी प्रक्रिया पर गंभीर चिंता जताई है। अदालत ने इसे...
article-image
पंजाब

बर्खास्त डीएसपी ने गैंगस्टरों का बताया खतरा : हाईकोर्ट ने SIT के लिए मांगे अधिकारियों के नाम

चंडीगढ़।  गैंगस्टर लाॅरेंस के पंजाब पुलिस की कस्टडी में हुए इंटरव्यू मामले की आज  पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत में बर्खास्त डीएसपी गुरशेर सिंह संधू की तरफ से वकील...
article-image
पंजाब

गाजा में इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों के खिलाफ किए जा रहे नरसंहार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन 

गढ़शंकर, 21 अगस्त : गाजा में इजरायल द्वारा किए जा रहे नरसंहार के खिलाफ वैश्विक स्तर पर एकजुटता व्यक्त करने के आह्वान के अनुरूप, क्षेत्र के लोकतांत्रिक संगठनों ने आज गढ़शंकर के गांधी पार्क...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सेवा, ध्यान और दान का मार्ग अपनाने से ही मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य पूरा हो सकता है – आचार्य चेतना नंद भूरीवाले

बीटन ( ऊना) :   श्री सतगुरु भूरीवाले गुरगद्दी परम्परा (गरीबदास संप्रदाय) के श्री लालपुरी विष्णु धाम बीटन, हिमाचल प्रदेश मैं भूरीवाले गुरगद्दी के दूसरे गद्दीनाशीन  सतगुरु लाल दास भूरीवालिया के आगमन दिवस को समर्पित...
Translate »
error: Content is protected !!