जिला रोजगार कार्यालय चम्बा में 14 मई को आयोजित होंगे परिसर साक्षात्कार 

by
एएम नाथ। चम्बा : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है जिसमें निजी कंपनी जैंडोरोईट एसआर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पिकर एंड पैकर के 100 पदों को चडीगढ़ में भरा जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि निर्धारित शैड्यूल के अनुसार 14 मई को जिला रोजगार कार्यालय बालू के परिसर में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी पद केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए ही हैं तथा आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं व उससे अधिक तथा आयु सीमा 18 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया चयनित युवाओं को प्रतिमाह 17097 रुपए वेतन व अन्य भत्ते दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट www.eemis.hp.nic.in पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। अरविंद सिंह चौहान ने इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की है कि वे साक्षात्कार के लिए शैक्षिणक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि व स्थानों पर सुबह 10:00 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़ू, मोहीं, बरोहा में 8 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर 06 अक्तूबर। विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते 8 अक्तूबर को बड़ू, मोहीं, औद्योगिक क्षेत्र, बरोहा, जमली, कथाल और साथ लगते गांवों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घर के बाहर खड़ा ट्राला चोरी : CCTV कैमरे में चोरी की यह वारदात कैप्चर

अंब : उपमंडल के गांव टिब्बी से चोर घर के बाहर खड़े एक ट्राले को चोरी करके ले गए। पुलिस ने ट्राला चालक की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला शिमला में मतदाता सूचियां 27 अक्तूबर, 2023 से निरीक्षण के लिए उपलब्ध : ADC अभिषेक वर्मा

शिमला 25 अक्तूबर – अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में भारतीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोंदपुर जयचंद पंचायत में हर घर दस्तक अभियान का आगाज : युवा स्वस्थ होगा तो देश भी सुरक्षित होगा – SDM विशाल शर्मा

ऊना, 10 अक्तूबर – नशा मुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत हर घर दस्तक अभियान की शुरूआत हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोंदपुर जयचंद से की गई जिसकी अध्यक्षता एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने...
Translate »
error: Content is protected !!