विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर चमरा-3 परिसर में कार्यक्रम का आयोजन : एसी टू डीसी व सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी पृथ्वी पाल सिंह बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

by
एएम नाथ। चम्बा :   विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर एनएचपीसी चमेरा-3 परिसर में विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के लिए सहायता उपकरण वितरण के अतिरिक्त रक्त दान शिविर का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम में एसी टू डीसी व सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी चंबा पृथ्वी पाल सिंह (हि०प्र०से०) बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
 इस कार्यक्रम में 60 से 100 प्रतिशत दिव्यांग तीन जरूरतमंद व्यक्तियों को व्हील चेयर तथा तीन लोगों को सुनने की मशीनों को मोके पर ही प्रदान किया गया गया। इस कार्यक्रम में जिला रेडक्रॉस शाखा चम्बा द्वारा स्वास्थ्य विभाग चम्बा के सहयोग से लगाए गए रक्तदान शिविर में कुल 22 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया।
 
कार्यक्रम में अतिरिक्त परियोजना अधिकारी चमेरा चरण-3 द्वारा जिला रेड क्रॉस सोसाइटी चंबा के माध्यम से जरूरमंद व्यक्तियों की मदद के लिए 20 जोड़ी वैशाखी, 10 व्हील चेयर तथा 30 कान के सुनने की मशीनों को मुख्य अतिथि पृथी पाल सिंह सौंपा गया।
पृथ्वी पाल सिंह ने चमेरा-3 के परियोजना अधिकारियों का जिला रेड क्रॉस सोसाइटी चंबा को दिए गए इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा बताया कि इन उपकरणों को जिला चम्बा के जरूरतमंद दिव्यांग लोगों को उनकी सहायता के लिए जिला के विभिन्न हिस्सों में दिया जाएगा।
इस अवसर पर चमेरा चरण III के परियोजना अधिकारी श्री रजिल व्यास, डॉक्टर अमित आनंद, ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. सुरिंदर पॉल तथा जिला रेडक्रॉस सोसाईटी चंबा से लैब टेक्निसियन योगेश शर्मा व देवेश शर्मा भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पास्सु में स्कूल के नए भवन के लिए डीपीआर तैयार करने के विधायक सुधीर शर्मा ने दिए निर्देश : पास्सु में शीघ्र बनेगा ओबीसी भवन: सुधीर शर्मा

धर्मशाला, 09 जनवरी। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि सीनियर सेकेंडरी स्कूल पास्सू में नया भवन निर्मित किया जाएगा इस के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि बच्चों को पढ़ाई...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

8 हत्यारों की पहचान: पुलिस दुआरा ताबड़तोड़ छापेमारी, दिल्ली,पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में

चंड़ीगढ़ : मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पंजाब पुलिस ने मूसेवाला केस में सबूतों के आधार पर 8 हत्यारों की पहचान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम निधि पटेल ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण

ऊना :27 अगस्त : विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 अभियान के तहत आज निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम प्राथमिक पाठशाला रक्कड़ व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने थानाकलां में गौ अभयारण्य का दौरा किया

थानाकलां : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना के थानाकलां में गौ अभयारण्य का दौरा किया। यह अभयारण्य 7.06 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया है। कुल 300 बेसहारा पशुओं को...
Translate »
error: Content is protected !!