बाल संरक्षण इकाई ने छेड़ा बाल मजदूरी के विरुद्ध अभियान – मुगला व करियां के ढाबों और दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

by
एएम नाथ। चम्बा  :   बाल संरक्षण इकाई द्वारा मंगवार को चम्ब में बाल मजदूरी के विरुद्ध अभियान छेड़ा गया। जिसमें मुगला व करियां के ढाबों और दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश चौधरी ने दुकानदारों और ढाबा संचालकों को निर्देश दिए कि वे नाबालिगों को घर, ढाबा, दुकान या फैक्ट्री में काम पर न रखें। यदि कोई भी व्यक्ति नाबालिगों से काम करवाता है तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही का प्रावधान है। इस दौरान कोई भी नाबालिग काम करता हुआ नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में इस अभियान को जिला स्तर पर और तेज किया जाएगा।
इस दौरान बाल कल्याण समिति से निशा कुमारी, जिला बाल संरक्षण इकाई से विधि एवं परिवीक्षा अधिकारी माला शर्मा, परामर्शदाता स्नेह शर्मा, चाइल्ड हेल्पलाइन से सुपरवाइजर विक्की जरयाल व केस वर्कर लविंदर कुमार आदि शामिल थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात की बेटी, हिमालयन पब्लिक स्कूल चुवाड़ी की छात्रा अदरीजा टाप-10 में : 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित 

एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) :    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 12 वीं के विज्ञान संकाय के परीक्षा परिणाम में भटियात के हिमालयन पब्लिक स्कूल चुवाड़ी की बेटी ने टाप-10...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनाली में घर में आग लगने से व्यक्ति जिंदा जला : लोगों को जानकारी सुबह मिली

एएम नाथ।  मनाली  : हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में एक निजी घर में आग लगने से व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान ईश्वर दास (50) पुत्र जयचंद के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर करे उदार योगदान: डीसी डा. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 07 दिसंबर। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कर्मचारियों ने डीसी आफिस कार्यालय में उपायुक्त डा. निपुण जिंदल को लैपल्स पिन तथा झंडा भेंटकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। झंडा दिवस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के विकास कार्य को प्राथमिकता दें सभी विभाग – DC राघव शर्मा

ऊना, 15 सितम्बर – चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से किए जा रहे विकास कार्यों को सभी संबंधित विभाग प्राथमिकता दें तथा निर्धारित समयावधि मे कार्यों को पूरा किया जाए...
Translate »
error: Content is protected !!