पंजाब और हिमाचल में बारिश से जनजीवन अस्त ब्यस्त… रास्ते बंद

by

चंडीगढ़ । पंजाब और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में लगातार बारिश का प्रभाव देखने को मिल रहा है, जिससे सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पठानकोट में जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चक्की खड्ड का पुराना पुल पानी में बहकर ध्वस्त हो गया है।

इसके अलावा, रणजीत सागर डैम के फ्लड गेट भी खोल दिए गए हैं। चक्की दरिया पर बना रेलवे पुल, जो जम्मू-कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ता है, अब खतरे में है। पठानकोट की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद हो गए हैं, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया है।

ट्रैफिक को नरोट जैमल सिंह की ओर मोड़ दिया गया है। होशियारपुर के पौंग बांध और रूपनगर के नंगल डैम से पानी छोड़ने का कार्य रविवार को भी जारी रहा। हिमाचल प्रदेश में रातभर भारी बारिश हुई, जिसके चलते 8 जिलों – ऊना, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, सोलन, कुल्लू, बिलासपुर, लाहौल स्पीति और मंडी में स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। लाहौल स्पीति के शिंकुला दर्रे में बीती रात सीजन की पहली बर्फबारी भी हुई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों के क्विज मुकाबले करवाए गए

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में चल रहे उन्नत भारत अभियान के अधीन गोद लिए गए गांव गढ़ी के सरकारी हाई स्कूल में विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए जागरुक किया...
article-image
पंजाब

मेला गीतकारों का” में सभी संगीत प्रेमियों को पहुंचने का खुला निमंत्रण- अमरीक हमराज 

गढ़शंकर, 20 फरवरी: गीतकार तथा साहित्यकार अमेरिक हमराज ने बताया कि 22 फरवरी दिन शनिवार को पंजाबी भवन लुधियाना में लग रह मेला गीतकारों का सिर्फ एक मेला ही नहीं बल्कि एक जागरूकता सम्मेलन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ट्रक पलटा कालोहा में : बुजुर्ग महिला भी आई चपेट में और दोनों की दर्दनाक मौत

एएम नाथ :देहरा। जालंधर-नादौन राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग तीन पर जिला कांगड़ा के कलोहा में सोमवार सुबह टाइलों से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में सुबह की सैर के लिए निकली एक बुजुर्ग महिला भी...
article-image
पंजाब

डीएसपी गढ़शंकर ने ट्रक ड्राइवरों को नशों की बुराइयों प्रति किया जागरूक

गढ़शंकर, 5 सितम्बर : डीजीपी पंजाब गौरव यादव एवं सरताज सिंह चाहल एसएसपी होशियारपुर के निर्देशानुसार दलजीत सिंह खख डीएसपी गढ़शंकर द्वारा गढ़शंकर की ट्रक युनियन में बैठक कर ट्रक ड्राइवरों को नशों की...
Translate »
error: Content is protected !!