मोतियाबिंद जांच के लिए 9 से 17 अक्तूबर तक विशेष शिविर : ऊना जिले के 11 स्वास्थ्य संस्थानों में होंगे शिविर

by

रोहित जसवाल।  ऊना, 8 अक्तूबर: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से जिला कल्याण अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना के संयुक्त तत्वावधान में जिले के 11 स्वास्थ्य संस्थानों में मोतियाबिंद की जांच के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। ये शिविर 9 से 17 अक्तूबर तक आयोजित होंगे। शिविरों का उद्देश्य मोतियाबिंद से प्रभावित लोगों को समय पर जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाना है।

जिला कल्याण अधिकारी ऊना आवास पंडित ने बताया कि 9 अक्तूबर को सीएचसी दौलतपुर चौक, 13 अक्तूबर को सीएच हरोली और सीएच बंगाणा, 14 अक्तूबर को सीएचसी धुसाड़ा और सीएचसी थानाकलां, 15 अक्तूबर को सीएचसी कुठार/कुंगड़त और सीएच चिंतपूर्णी, 16 अक्तूबर को जिला अस्पताल ऊना और सीएच अंब तथा 17 अक्तूबर को सीएच गगरेट और सीएचसी बसदेहड़ा में जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि शिविरों में चिकित्सकों द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी। जांच के बाद मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए पात्र पाए जाने वाले मरीजों की सूची तैयार की जाएगी। पात्र मरीजों का ऑपरेशन जिला अस्पताल ऊना में निःशुल्क करवाया जाएगा।

आवास पंडित के अनुसार मरीजों को ऑपरेशन के लिए आने-जाने हेतु किराये की सुविधा भी सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा जांच शिविरों में मरीजों के लिए जलपान की व्यवस्था भी रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रेड रन मैराथन 29 जुलाई को होगी आयोजित : डॉ. दीपाली शर्मा

एएम नाथ। मंडी, 28 जुलाई।  स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंडी में 29 जुलाई को पांच किलोमीटर लंबी रेड रन मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव पर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे मुख्यमंत्री : जय राम ठाकुर

पंचायत चुनाव न करवा कर ग्रामीण और शहरी निकायों का बहुत नुकसान कर रहे हैं मुख्यमंत्री स्थानी निकायों के चुनाव रोक कर केंद्रीय मदद के रास्ते बंद कर रही है सुक्खू सरकार सदन से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में मानव तस्करी के सबसे अधिक मामले : विदेश मंत्री जयशंकर

नई दिल्ली : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राज्यसभा को बताया कि भारत में मानव तस्करी के सबसे अधिक मामले पंजाब में सामने आए हैं।संसद में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री करेंगे सुलह विधानसभा क्षेत्र का दौरा, विकास कार्यों को करेंगे लोकार्पित कई विकास कार्यों की रखेंगे नींव : अक्षैणा निरीक्षण कुटीर में बैठक का आयोजन

एएम नाथ।  सुलह, 19 जनवरी।  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 22 जनवरी 2026 को सुलह विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकास कार्यों को लोकार्पित करेंगे और कई विकास कार्यों की...
Translate »
error: Content is protected !!