जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता, 30 खिलाड़ियों ने दिखाया दम : एसपी अमित यादव ने दी खेलों को बढ़ावा देने की प्रेरणा

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 28 जून :  हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के सौजन्य से शनिवार को ऊना के स्विंग सिंग एंड स्विम स्लिम तरणताल में पहली एक दिवसीय जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ऊना जिले के विभिन्न आयु वर्गों के 30 खिलाड़ियों ने कुल सात प्रतिस्पर्धात्मक वर्गों में दमखम दिखाया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का सशक्त माध्यम हैं, बल्कि ये अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास जैसी जीवन मूल्यों को भी संजोते हैं। उन्होंने शिक्षा के साथ खेलों को जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि खेलों के प्रति बच्चों की रुचि उन्हें नशे और व्यर्थ की गतिविधियों से दूर रखती है।
May be an image of 9 people, pool and text
एसपी ने जिले के खेल संघों से आग्रह किया कि वे इस प्रकार की प्रतियोगिताएं नियमित रूप से आयोजित करें ताकि युवा प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अनुभव मिल सके।
May be an image of 2 people, people swimming and pool
स्विमिंग प्रतियोगिता के नतीजे
स्विमिंग प्रतियोगिता की 50 मीटर वेस्ट स्ट्रोक प्रतिस्पर्धा में दीपक कुमार ने पहला, राजन सिंह ने दूसरा और नरेश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में अनवी शर्मा ने पहला और रवानी बेदी ने दूसरा तथा और वरिष्ठ वर्ग में राजन सिंह ने पहला, अनिरुद्ध सुदाल ने दूसरा और गरीश चंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
May be an image of 2 people, people swimming and pool
इस मौके पर एएसपी संजीव भाटिया, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबा अमरजोत बेदी, स्विमिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष रूपनीत कौर बेदी, महासचिव वरुण रतन सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चमेरा डैम-3 से 31 जुलाई रात्रि 11 बजे से 1 अगस्त दोपहर 2 बजे तक छोड़ा जाएगा पानी

एएम नाथ।  चंबा 29 जुलाई :  खड़ा मुख स्थित चमेरा-3 बांध से 31 जुलाई की रात्रि 11:00 से 1 अगस्त को बाद दोपहर 2:00 बजे तक पानी का छोड़ा जाना प्रस्तावित है जो कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीसे स्कूल करियां का वार्षिक परितोषिक वितरण समारोह आयोजित : विद्यायक नीरज नैय्यर ने मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

नशे से दूर रहे युवा:विधायक नीरज नैय्यर ए एम नाथ। चंबा, 4 जनवरी : सदर विधायक नीरज नैय्यर ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करियां के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शैक्षणिक व अन्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गेंहू खरीद के लिए जीएसटी के साथ पैन नंबर भी जरूरी : एक पैन नंबर पर खरीद की अधिकतम 100 मीट्रिक टन निर्धारित

धर्मशाला, 28 जुलाई :  भारतीय खाद्य निगम के महाप्रबंधक पंकज चौधरी ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम द्वारा गेंहू के उत्पाद जैसे आटा, मैदा, सूजी, दलिया आदि बनाने वाले उपक्रमों को गेंहू की उपलब्धता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बनौड़े महादेव मंदिर में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने माथा टेका : मंदिर परिसर में श्रमदान करते हुए की साफ-सफाई

एएम नाथ : ऊना ,   ऊना प्रवास के दौरान बनौड़े महादेव मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने माथा टेका। इस दौरान उन्हीनों स्वच्छ तीर्थ अभियान” के अतंर्गत मंदिर परिसर में...
Translate »
error: Content is protected !!