जिला स्तरीय युवा उत्सव में नादौन कालेज की टीमों का शानदार प्रदर्शन

by
एएम नाथ। हमीरपुर 21 नवंबर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से शुक्रवार को सलासी स्थित संस्कृति सदन में जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित किया, जिसमें छह प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिला भाषा अधिकारी संतोष पटियाल ने युवा उत्सव का शुभारंभ किया।
May be an image of one or more people, dais and text
समूह लोकगीत और लोकनृत्य में राजकीय महाविद्यालय नादौन की टीमों ने प्रथम स्थान हासिल किए। भाषण प्रतियोगिता में सेवन स्टार पब्लिक स्कूल बणी की आस्था ने पहला स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में आदर्श शर्मा अव्वल रहे। कहानी लेखन में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर की इप्शिता और कविता लेखन में इसी स्कूल के स्वरित लगवाल प्रथम रहे।
No photo description available.
इन प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में प्रतिष्ठित लेखक रत्न चंद रत्नाकर, सहायक प्रोफेसर डॉ. उमा देवी, डॉ. अमृतलाल और डॉ. रजनी शामिल रहीं।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी विवेक वर्मा ने बताया कि सभी छह प्रतियोगिताओं के विजेता राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिला हमीरपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने युवा उत्सव के आयोजन में सहयोग के लिए जिला भाषा अधिकारी, निर्णायक मंडल के सदस्यों और अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

न तो मोदी और न ही अमित शाह बचा पाएंगे….कांग्रेस की सरकार में असम के CM जेल में होंग…. CM हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को क्यों दिखाया ठेंगा

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी असम दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने बुधवार को बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा. साथ ही। कांग्रेस नेता गांधी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने हरदासपुर चौक में चल रहे पार्क निर्माण व राजस्व कलोनी के रख-रखाव कार्यों का किया निरीक्षण

हरदासपुर चौक पार्क व राजस्व कलोनी में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश एएम नाथ। चम्बा    उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज हरदासपुर चौक पर विकसित किए जा रहे पार्क का स्थलीय निरीक्षण...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: 24 घंटे के अंदर होने वाला है कुछ बड़ा

अमेरिकी राष्ट्रपति एक बार फिर एक प्रमुख कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। इस आदेश को लेकर अमेरिका समेत पूरी दुनिया में उत्सुकता इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि ट्रंप ने अपने ट्रुथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मशीन ऑपरेटर के 150 पदों को भरने के लिए 27 नवंबर को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार

हमीरपुर 23 अक्तूबर। बद्दी में वर्द्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड की एक कंपनी ऑरो टेक्सटाइल्स में बुनकर, फेब्रिक चैकर, रीवाइंडर और मशीन ऑपरेटर के कुल 150 पदों को भरने के लिए 27 नवंबर को सुबह 10...
Translate »
error: Content is protected !!