जिला हमीरपुर में मॉनसून सीजन में अभी तक 15 करोड़ का नुक्सान : DC अमरजीत सिंह

by
एएम नाथ। हमीरपुर 02 अगस्त। इस मॉनसून सीजन में जिला हमीरपुर के अधिकांश इलाकों में अभी तक कम बारिश हुई है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश एवं तेज हवाओं के कारण सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को काफी नुक्सान पहुंचा है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) को प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार इस वर्ष 27 जून के बाद जिला हमीरपुर में अभी तक लगभग 15.04 करोड़ रुपये का नुक्सान हो चुका है।
उपायुक्त एवं डीडीएमए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान जिला में एक कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। इसी अवधि में लोक निर्माण विभाग को लगभग 2.06 करोड़ रुपये और जल शक्ति विभाग को 2.60 लाख रुपये के नुक्सान का अनुमान है।
उपायुक्त ने बताया कि इस सीजन में अभी तक लोक निर्माण विभाग को सर्वाधिक 13.28 करोड़ रुपये नुक्सान हुआ है। जल शक्ति विभाग की स्कीमों की भी लगभग 1.53 करोड़ रुपये और बिजली बोर्ड की लाइनों की लगभग 17.07 लाख रुपये की क्षति हुई है। इनके अलावा जिला में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे को भी नुक्सान पहुंचा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता पिता की सेवा के बिना भगवान् की सेवा अधूरी : खन्ना

सांभ लो मापे तां रब मिल जाऊ आपे मुहिम के तहत कार्यक्रम का आयोजन होशियारपुर 17 अक्टूबर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि माता पिता की सेवा के बिना भगवान् की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेना के जवानों को मिलेगा ₹1 करोड़ का एक्सीडेंट बीमा….बेटियों की शादी के लिए 10 लाख का स्पेशल कवर

नई दिल्ली :   देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों की सुरक्षा और उनके परिवारों की वित्तीय स्थिरता हमेशा से प्राथमिकता रही है. बदलते दौर में सेना के सामने चुनौतियां बढ़ी हैं और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अमृतसर में जहरीली शराब पीने लोगों की मौत पंजाब सरकार की नालायकी का परिणाम : पंजाब सरकार की कानून व्यवस्था का निकला जनाजा : खन्ना

होशियारपुर 13 मई :  भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार की नाकामियों का हर्जाना पंजाब की जनता को भुगतना पड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑनलाइन हाजिरी के साथ शिक्षकों को भेजनी होगी लाइव लोकेशन : 1 मई से शुरू होने जा रही व्यवस्था

एएम नाथ। शिमला : प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में सेवारत अध्यापकों की हाजिरी ऑनलाइन लगने के साथ ही एक मई से उनकी लाइव लोकेशन भी शेयर होगी। स्वीट चैट एप से अध्यापकों को समय...
Translate »
error: Content is protected !!