जिले की 7 विधान सभा क्षेत्रों में 6583 पैरा मिलेट्री, सी.ए.पी.एफ व जिला पुलिस के जवान तैनात : एसएसपी. ध्रुमन एच. निंबाले

by

आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद आबकारी एक्ट के अंतर्गत 71, एन.डी.पी.एस एक्ट के अंतर्गत 86 व आम्र्स एक्ट के अंतर्गत किए गए 4 मामले दर्ज, 165 गिरफ्तार
– जिले के 23 नाकों, 126 एफ.एस.टी व एस.एस.टी टीमें 24 घंटे तैनात है फोर्स
– पोलिंग बूथों की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बूथों पर 67.7 प्रतिशत सैंटर आम्र्ड पुलिस फोर्स है तैनात होशियारपुर, 19 फरवरी:
एस.एस.पी. ध्रुमन एच. निंबाले ने बताया कि जिले में शांतिपूर्वक व पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अमन व कानून की स्थिति बनाए रखने के लिए पैरा मिलेट्री व जिला पुलिस के 6583 जवान तैनात है, जिनमें 2887 पैरा मिलेट्री व 3696 सैंटर आम्र्ड पुलिस फोर्स(सी.ए.पी.एफ) व जिला पुलिस के जवान तैनात है। उन्होंने बताया कि पोलिंग बूथों 949 सी.ए.पी.एफ. की फोर्स है जो कि पोलिंग बूथों पर लगाई गई फोर्स का 67.7 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 126 फ्लाइंग स्कवायड टीम(एफ.एस.टी) व स्टैटिकल सर्विलेंस टीम(एस.एस.टी) के अलावा जिले के 23 नाकों जिनमें 12 इंटर स्टेट व 11 इंटर डिस्ट्रिक्ट शामिल है, पर फोर्स 24 घंटे शिफ्टों के हिसाब से ड्यूटी दे रही हैं।
एस.एस.पी ने बताया कि नाकों पर लगी फोर्स की निगरानी के लिए नाकाबंदी एप बनाई गई है, जिसे मोबाइल के माध्यम से अधिकारी व आब्जर्वर जिले के अलग-अलग नाकों पर लगे सी.सी.टी.वी कैमरों की मदद से लगातार चैक कर रहे हैंं। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस की ओर से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद आबकारी एक्ट के अंतर्गत 65 आरोपियों के खिलाफ 71 मामले दर्ज किए हैं, जिनसे 266250 एम.एल.अवैध शराब, 2164350 एम.एल. शराब व 464110 लीटर लाहन बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि एन.डी.पी.एस. व आबकारी एक्ट के अंतर्गत दर्ज मामलों में 165 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें एन.डी.पी.एस के अंतर्गत 100 व आबकारी एक्ट के अंतर्गत 65 आरोपी शामिल है। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस व आबकारी विभाग की ओर से हिमाचल पुलिस की मदद के पंजाब-हिमाचल सीमा के गांवों गंगवाल व उलेरियां में दबिश कर वहां से 1,40,000 किलो लाहन जब्त कर नष्ट करवाई थी। पकड़े गए आरोपियों से मिली सूचना पर दोबारा इसी स्थान पर किए गए एक्शन में 45 हजार किलो लाहन फिर पकड़ी गई थी। इसके अलावा दसूहा के गांव टेरकियाना में भी आबकारी टीम के साथ मिलकर पुलिस ने 3,40,00 लीटर लाहन को कब्जे में लेकर नष्ट करवाया था।
श्री ध्रुमन एच. निंबाले ने बताया कि इसी तरह एन.डी.पी.एस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्रवाई में जिला पुलिस की ओर से 100 आरोपियों के खिलाफ 86 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें आरोपियों से 2701 ग्राम नशीला पाउडर, 28.7 चूरा पोस्त, 0.979 किलो अफीम, 556 ग्राम हैरोइन, 4422 प्रतिबंधित कैप्सूल, 2066 प्रतिबंधित टैबलेट्स, 94 इंजेक्शन जब्त किए गए। इसके अलावा आर्म एक्ट के अंतर्गत 9 आरोपियों के खिलाफ 4 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनसे 7 पिस्तौलें, एक मैगजीन व 57 कारतूस बरामद किए गए हैं।
एस.एस.पी ने बताया कि जिला पुलिस ने ड्रग्ज के कारोबार में संलिप्त वांछित आरोपी विकास उर्फ विक्की निवासी बीनेवाल को गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल की है, जिस पर एन.डी.पी.एस. के 17 मामले दर्ज है। आरोपी से 3 लाख 27 हजार रुपए ड्रग मनी, 50 नशीले टीके व 100 ग्राम हैरोइन भी बरामद की गई है। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवाओं से आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट में प्रवेश का लाभ उठाने की DC आशिका जैन ने की अपील

जुलाई के दूसरे सप्ताह से शुरू होगा प्रशिक्षण कोर्स होशियारपुर, । दलजीत अजनोहा : 22 जून : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि सरदार बहादुर अमीं चंद सोनी आर्म्ड फोर्सेज...
article-image
पंजाब

चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के गांव हरजीयाना के दो दर्जन लोगों ने आप मे शामिल हुए

गढ़शंकर – 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी सरगर्मियां तेज कर दी है और उनके नेता गांवो में लोगों को अपनी पार्टी को समर्थन देने के लिए जनसंपर्क अभियान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कर्मों का नतीजा : केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अन्ना हजारे ने कहा

मुंबई : सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा है कि यह उनके कर्मों का नतीजा है, जो उन्हें भुगतना ही पड़ेगा। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने...
article-image
पंजाब

तीन घंटे सुखबीर सिंह बादल से पूछताछ : कोटकपूरा गोलीकांड मामले में एसआईटी ने की पूछताछ

कोटकपूरा : कोटकपूरा गोलीकांड में सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) के सामने दोबारा पेश हुए। एसआईटी ने...
Translate »
error: Content is protected !!