जिले के सभी 1563 मतदान केंद्रों पर एस.आई.आर. शिविर संपन्न

by

शिविरों के दौरान जिले में 13,329 गणना प्रपत्र प्राप्त हुए, डिजिटलीकरण पूरा: उपायुक्त

होशियारपुर, 19 जुलाई: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित शिविर मतदाताओं की भारी भागीदारी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

शिविर के दौरान मतदाता अपने गणना प्रपत्र जमा कराने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुँचे और अपना नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराया। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों की मौजूदगी में मतदाताओं ने अपने गणना प्रपत्र जमा कराए। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि इन विशेष शिविरों का उद्देश्य गणना प्रपत्रों की प्राप्ति और उनके डिजिटलीकरण की प्रक्रिया को तेज करना था। उन्होंने बताया कि शिविरों के दौरान जिले में कुल 13,329 गणना प्रपत्र प्राप्त हुए, जिनका निर्वाचन अमले द्वारा डिजिटलीकरण पूरा कर लिया गया। उन्होंने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहे और मतदाताओं को प्रपत्र भरने, जमा कराने तथा उनके डिजिटलीकरण को सुनिश्चित किया।

उपायुक्त ने बताया कि जिन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में प्रपत्र एकत्र हो चुके थे लेकिन उनका डिजिटलीकरण शेष था, वहाँ प्रपत्रों के डिजिटलीकरण को प्राथमिकता दी गई और साथ ही शेष बचे प्रपत्र भी एकत्र किए गए। इसी प्रकार जिन मतदान केंद्रों पर कम संख्या में प्रपत्र प्राप्त हुए थे, वहाँ बी.एल.ओ. द्वारा प्रपत्रों की प्राप्ति और डिजिटलीकरण का कार्य एक साथ किया गया ताकि पूरी प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। आशिका जैन ने आगे बताया कि शिविरों के सुचारु संचालन के लिए संबंधित स्कूलों के स्टाफ, राजस्व विभाग के पटवारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों तथा ए.एल.एम.टी./डी.एल.एम.टी. कर्मचारियों ने भी बी.एल.ओ. के साथ मिलकर ड्यूटी निभाई। उन्होंने मतदाताओं को गणना प्रपत्र सही ढंग से भरने और उनके तत्काल डिजिटलीकरण में सहायता प्रदान की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन सही और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

LTSU Punjab and QSpiders Eduversity

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 07 : Lamrin Tech Skills University Punjab and QSpiders Eduversity have joined hands to offer industry-relevant programs in emerging technologies. The partnership aims to bridge the skill gap in areas like Robotic...
article-image
पंजाब

3 माह से वेतन नहीं मिलने पर कृषि कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर, 13 नवंबर : कृषि विभाग में केंद्र व राज्य सरकार की 60:40 के फंड अनुपात से चल रही आत्मा योजना, जिसमें ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर पर कार्यरत करीब 450 कर्मचारियों को पिछले...
article-image
पंजाब

नशे में धुत सड़क पर लड़खड़ाती महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल : पुलिस नशा नहीं बिकने का दावा कर रही

फिरोजपुर : फिरोजपुर शहर की बस्ती शेखावाली में नशा किस हद तक बिक रहा है, इसका अंदाजा नशे में धुत महिला को देखकर लगाया जा सकता है। हेरोइन के नशे में धुत सड़क पर...
article-image
पंजाब

आप नेता कुलविंदर सिंह रसूलपुरी की ओर से बच्चों के साथ मनाई लोहड़ी

*इस अवसर पर स. रसूलपुरी ने कहा कि लोहड़ी का त्यौहार एक सार्वभौमिक त्यौहार है और इसे मिलजुल कर मनाना चाहिए। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा ; कस्बा चब्बेवाल में माता चिंत कौर ट्रस्ट के अध्यक्ष व...
Translate »
error: Content is protected !!