जिले में निजी कोचिंग केंद्रों का पंजीकरण अनिवार्य…. नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करें अधिकारी : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल

by

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि जिले में संचालित निजी कोचिंग केंद्रों का पंजीकरण अनिवार्य रहेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पंजीकरण प्रक्रिया सुनिश्चित बनाने तथा निर्धारित नियमों की अनुपालना को लेकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त आज हिमाचल प्रदेश निजी कोचिंग सेंटर पंजीकरण एवं विनियमन नियम, 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि निजी कोचिंग केंद्रों के संचालन को व्यवस्थित बनाने तथा निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उपायुक्त ने सभी उपमंडल दंडाधिकारियों (एसडीएम) तथा पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) को इस संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित, व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है। इस दिशा में सभी संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करना सुनिश्चित बनाएं।
उन्होंने यह भी बताया कि 50 से अधिक विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, शैक्षणिक सहायता अथवा स्कूली, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर की पढ़ाई के लिए कोचिंग देने वाले निजी केंद्रों का पंजीकरण अनिवार्य है। इसमें परामर्श, खेलकूद, नृत्य, रंगमंच एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों वाले निजी संस्थान शामिल नहीं हैं।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, उपनिदेशक उच्च स्कूल शिक्षा विकास महाजन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे एस भारद्वाज, प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा राकेश राठौर, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा विपिन शर्मा तथा कनिष्ठ अभियंता नगर परिषद नीतिका ठाकुर भी बैठक में उपस्थित रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अरदास सरबत दे भले दी’ की टीम प्रमोशन के लिए खालसा कॉलेज पहुंची

गढ़शंकर,  6 सितम्बर: 13 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज होने जा रही पंजाबी फिल्म ‘अरदास सरबत दे भले दी’ की टीम के सदस्य फिल्म के प्रमोशन के लिए बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहौल में दो नई ग्राम सभाओं का गठन, परिसीमन प्रक्रिया शुरू : DC किरण भड़ाना

केलांग, 19 मार्च :  लाहौल-स्पीति जिला में ग्राम पंचायत क्षेत्रों के पुनर्गठन के तहत दो नई ग्राम सभाओं का गठन किया गया है। उपायुक्त किरण भड़ाना ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक आयोजित : हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइनों के लिए पीओसी के तौर पर बदलने का किया  आह्वान

चंडीगढ़, 10 जनवरी: चंडीगढ़ और मोहाली में संयुक्त रूप से स्थित शहीद-ए-आजम चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक आज यहां आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता चंडीगढ़ के सांसद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमेशा ऊंचे सपने देखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें महिलाएं: अपराजिता चंदेल

महिला एवं बाल विकास विभाग ने गाहली पंचायत मंे आयोजित किया महिला दिवस नादौन 13 मार्च। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुधवार को ग्राम पंचायत गाहली में उपमंडल स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!