जिले मे 262 नौजवानों को मिलेगें बसों के परमिट: सुंदर शाम अरोड़ा

by

11 लाभार्थियों को उद्योग मंत्री ने अपने हाथों से सौंपे बसों के परमिट
ग्रामीण नौजवानों व निवासियों के यातायात के लिए सरकार का अहम प्रयास
गांवों में यातायात की सुविधा होगी और मजबूत: डा. राज कुमार चब्बेवाल
होशियारपुर, 24 फरवरी: पंजाब सरकार की ओर से घर-घर रोजगार व कारोबार मिशन के अंतर्गत नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाते हुए पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने अलग-अलग गांवों से आए 11 लाभार्थियों को बसों के परमिट देते हुए कहा कि जिले में कुल 262 नौजवानों को यह परमिट दिए जा रहे हैं।
मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से वीडियो काफ्रेंसिं के माध्यम से चंडीगढ़ से परमिट देने की शुरुआत के बाद स्थानीय जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार का यह प्रयास ग्रामीण नौजवानों की भलाई के साथ-साथ ग्रामीण लोगों के यातायात की बड़ी सुविधा यकीनी बनाएगा। उन्होंने बताया कि पहले पढ़ाव के अंतर्गत होशियारपुर जिले में कुल 262 परमिट दिए जा रहे हैं, जिनके रुट जिले के लगभग हर क्षेत्र को छूते हैं व यह परमिट लोगों को आसान व सुरक्षित सफल मुहैया करवाएंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश में 15.5 करोड़ रुपए की लागत से शुरु किया वाहन लोकेशन ट्रैकिंग उपकरण प्रोजैक्ट सुरक्षा को लेकर मील पत्थर साबित होगा जो कि आने वाली 31 मार्च तक सभी सरकारी बसों व अगस्त के अंत तक सभी प्राइवेट बसों में लगाया जाएगा।
पंजाब सरकार की ओर से ड्राइविंग लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट(आर.सी) डाक विभाग के माध्यम से घरों पर भेजने की शुरुआत संबंधी सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लोगों को बिना किसी परेशानी के सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए ट्रांसपोर्ट विभाग की ओर से अहम कदम पंजाब सरकार के जन हितैषी फैसलों को प्रमाणित करता है।
इस मौके पर उद्योग मंत्री ने गुरनाम सिंह को राजपुर भाईयां से होशियारपुर, मनजिंदर सिंह फंबिया से होशियारपुर, सतनाम को शेरपुर से होशियारपुर, दविंदर कौर व दविंदर सिंह डविडा से होशियारपुर, विशाल को होशियारपुर से काणे, हीरा सिंह को भटराणा से होशियारपुर, दिनेश कुमार को दादा माड़ा से होशियारपुर, कुलदीप सिंह को चब्बेवाल से आदमपुर, मनप्रीत कौर को होशियारपुर से बाहोवाल व पाल सिंह को जेजों अड्डा से माहिलपुर का परमिट सौंपा।
मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में लिए गए इंकलाबी फैसलों की प्रशंसा करते हुए चब्बेवाल के विधायक डा. राज कुमार ने कहा कि इन परमिटों से पंजाब सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को भी बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिला होशियारपुर में दिए जा रहे परमिटों में 50 से अधिक परमिट महिलाओं को दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से होशियारपुर में इंस्टीट्यूट
आफ आटोमेटिव एंड ड्राइविंग स्किल सैंटर खोलने से ड्राइवरों के हैवी लाइसेंस के लिए जरुरी ट्रेनिंग व कोर्स के लिए दूसरे जिलों में नहीं जाना पड़ता जो कि पूरे क्षेत्र के लिए बहुत लाभप्रद साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार 22.5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले ड्राइविंग व ट्रैफिक खोज संस्था की शुरुआत के बाद हर वर्ष 20 हजार के करीब ड्राइवरों को जरुरी प्रशिक्षण दिया करेगी।
इस मौके पर  डिप्टी कमिश्नर डा. शेना अग्रवाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पांचाल, रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी सुखविंदर सिंह बराड़ आदि मौजूद थे।

पारदर्शी ढंग से गांव दादा माड़ा से होशियारपुर तक का परमिट हासिल :   परमिट प्राप्त करने वाले 27 वर्षीय दिनेश कुमार निवासी साहरी ने अपना तजुर्बा सांझ करते हुए बताया कि कोविड-19 के कारण लाकडाउन के दौरान उनका काम लगभग बंद था। उन्होंने बताया कि उनको बहुत ही पारदर्शी ढंग से गांव दादा माड़ा से होशियारपुर तक का परमिट हासिल हुआ है। उन्होंने बताया कि इस रुट पर कोई भी बस सर्विस नहीं थी और अब करीब 10 गांवों जिनमें नारु नंगल, धीरोवाल, बहादुरपुर, मन्नण, हस्त खां, मल मजारा, चग्गरां आदि के निवासियों को यातायात की कोई दिक्कत नहीं रहेगी। गांव पट्टी निवासी मनप्रीत कौर ने पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनको बहुत ही आसानी से बिना किसी परेशानी के परमिट मिलने से उनके परिवार के रोजगार को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि उनको होशियारपुर से बाहोवाल का परमिट मिला है जो कि गांव अटलगढ़, महिमोवाल, फलाही, बडियाल, पट्टी, बजरावर, चब्बेवाल, भीलोवाल, लहिली, बिहाला, मरुले, सैदपुर, नीतपुर, सुभानपुर आदि को कवर करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेडिकल स्टोर पर फायरिंग : तीन नकाबपोश मोटरसाइकिल पर आए और एक नए मोटरसाइकिल से उतर कर दो गोलियां मारी और वीडियो बनाई फिर हुए फरार, मेडिकल स्टोर मालिक बाल बाल बचा

गढ़शंकर l गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब रोड पर स्थित अड्डा बोड़ा में वर्मा मेडिकल स्टोर पर मोटरसाइकिल स्वारों दुआरा फायरिंग की और फरार हो गए। गोलियां लगने से मेडिकल स्टोर का मेंन टाफ़न टूट...
article-image
पंजाब

कॉलेज स्तरीय नैतिक शिक्षा परीक्षा में 69 विधार्थियों ने लिया हिस्सा : नैतिक मूल्य जहाँ विद्यार्थी के आध्यात्मिक संतुलन, मानवीय व्यवहार, चरित्र निर्माण और एक जिम्मेदार नागरिक बनाने बड़ा योगदान डालते है : हरवेल सैनी

गढ़शंकर : गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल जोन होशियारपुर द्वारा जोनल अध्यक्ष  नवप्रीत सिंह एवं मुख्य सचिव जगजीत सिंह गणेशपुर के नेतृत्व में कॉलेज स्तरीय नैतिक शिक्षा परीक्षा का आयोजन किया गया।  जिसमें गुरसेवा...
article-image
पंजाब

कपड़ा व्यापारी की दुकान पर फायरिंग : आरोपी गिरफ्तार

फगवाड़ा  : शहर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कपड़ा व्यापारी की दुकान पर फायरिंग हुई। आपको बता दें कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल,...
article-image
पंजाब

गुरु ‘लाधो रे दिवस’ संबंधी कीर्तन दरबार में डिप्टी स्पीकर ने भरी हाजिरी : नौजवान पीढ़ी को धर्म व विरासत से जोडऩे के लिए पंजाब सरकार प्रयत्नशील: जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

दसूहा/होशियारपुर,28 अगस्त: डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने दसूहा के गांव आलमपुर दाना मंडी में बाबा मक्खन शाह लुबाणा ‘गुरु लाधो रे’ दिवस संबंधी करवाए गए विशाल कीर्तन दरबार में...
Translate »
error: Content is protected !!