इंडिया अलायंस के उम्मीदवारों को जिताने के लिए आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी को किया जाएगा समर्थन : भारतीय क्रांतिकारी मार्क्सवादी पार्टी

by
गढ़शंकर, 11 मई: भारतीय क्रांतिकारी मार्क्सवादी पार्टी की तहसील इकाई की बैठक आज यहां स्थानीय गांधी पार्क में कामरेड शाम सुंदर पोसी की अध्यक्षता में हुई जिसमें पार्टी के जिला नेता कामरेड बलवंत राम विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए पार्टी के सचिव रामजी दास चौहान ने कहा कि बैठक में जहां पिछले समय के संघर्षों में भागीदारी पर संतोष व्यक्त किया गया वहीं पूरे देश एवं प्रांत की राजनीतिक स्थिति की समीक्षा करते हुए गंभीर चिंता व्यक्त की गयी। उन्होंने कहा कि देश में सत्तारूढ़ मोदी सरकार मेहनतकश जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए संसदीय चुनाव में लोगों को धर्म, जाति और संप्रदाय में बांटने का बेहद खतरनाक खेल खेल रही है। संवैधानिक संस्थाओं ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग का इस्तेमाल विरोधियों को डराने-धमकाने के लिए किया जा रहा है। चुनाव में अधिक सीटें हथियाने के लिए बेहद निम्न स्तर के गंदे हथकंडे अपनाये जा रहे हैं। देश की आम जनता, किसानों, मजदूरों और बेरोजगारों की समस्याओं से पूरी तरह मुंह मोड़ लिया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा की सांप्रदायिक फाशीवादी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए ठोस प्रयास के साथ एक विशेष अभियान चलाया जाएगा और इंडिया अलायंस के उम्मीदवारों को जिताने के लिए आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी को पूर्ण समर्थन दिया जाएगा। आज की बैठक में मेहनतकश जनता के विभिन्न संगठनों द्वारा किये जा रहे संघर्षों में पूर्ण सहयोग देने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में प्रसिद्ध पंजाबी लेखक सुरजीत पातर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आज की बैठक में पार्टी के जिला नेता कामरेड बलवंत राम, शिंगारा राम भज्जल, गोपाल दास, शाम सुंदर, दविंदर सिंह, किशोरी लाल, ज्ञानी अवतार सिंह थाना और रामजी दास चौहान ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नैतिक परीक्षा का शुभारंभ समाजसेवी हरवेल सैनी ने पौधा लगा कर किया

गढ़शंकर , 22 अगस्त : आज गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल द्वारा जोन होशियारपुर के जोनल अध्यक्ष नवप्रीत सिंह और मुख्य सचिव जगजीत सिंह गणेशपुरी की देखरेख में नैतिक शिक्षा पर परीक्षा शुरू हो...
article-image
पंजाब

Citizens Urged to Choose Candidates

Jalandhar / Daljeet Ajnoha/May 15 : Awareness campaigns have intensified across Punjab ahead of the forthcoming municipal corporation and municipal council elections, with local social workers urging voters to exercise their franchise responsibly. Speaking...
article-image
पंजाब

होशियारपुर स्थित न्यू कोर्ट कांप्लेक्स के आम जनता के प्रवेश द्वार पर हेल्प डेस्क का किया उद्घाटन

हेल्प डेस्क न्यायालयों में आने वाले आम लोगों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होग होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री राजिंदर अग्रवाल, माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, होशियारपुर ने नए न्यायालय परिसर, होशियारपुर के आम जनता...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार द्वारा बिजली क्षेत्र के निजीकरण करने की तैयारियों के आरोप लगते हुए टैक्निकल सर्विस यूनियन (भंगल) ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर : पंजाब सरकार की निजीकरण योजना के तहत बिजली क्षेत्र के निजीकरण करने की योजना तहत दो डिवीज़नों  खरड़ और लालड़ू  को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर ली गई है।  यह...
Translate »
error: Content is protected !!