जीवन को बचाने का है सड़क सुरक्षा अभियान:डीसी राघव शर्मा

by
150 बच्चों ने पेटिंग से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
डीएवी पब्लिक स्कूल ने पहले तीन स्थानों पर किया कब्जा
ऊना 15 फरवरी: सड़क सुरक्षा अभियान का मुख्य उद्देश्य जीवन को बचाना है। लॉकडाऊन में जहां जिला ऊना में एक भी सड़क दुर्घटना नहीं हुई, वहीं अब 142 के करीब जाने सड़क दुर्घटनाओं में गई हंै। जिला ऊना में सड़क दुर्घटनाओं से बहुमूल्य जानों का जाना दुखदायी है। यह बात जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने ऊना कॉलेज में परिवहन विभाग द्वारा आयोजित पेटिंग प्रतियोगिता के दौरान कही।
पेंटिंग प्रतियोगिता में जिला भर से करीब 150 बच्चों ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम स्थान डीएवी पब्लिक स्कूल के आर्यन धीमान के नाम रहा। वहीं द्वितीय स्थान डीएवी पब्लिक स्कूल ऊना की हरसिरत कौर व तृतीय स्थान डीएवी के ही अर्धव सैणी के नाम रहा, जिन्होंने क्रमशः 3100, 2100 व 1100 रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा आस्थ रघुवंशी, आयुषी, ज्योति शर्मा, नेहा सैणी, सुमेधा शर्मा व श्वेता को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी मौके पर बंगाणा उपमंडल में हुई प्रतियोगिता में रिया धीमान प्रथम, साक्षी द्वितीय व कनक ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे।
डीसी ने कहा कि तेज रफ्तारी नियमों का उल्लंघन सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनता है। हैरानी यह है कि इस जीवन को बचाने के लिए भी सरकारी स्तर पर अभियान चलाने पड़ रहे हैं। हेल्मेट को फैशन की तरह लगाया जाता है। पंजाब व चंडीगढ़ में जुर्माना का डर है, इसलिए हमारे लोग वहां तो डर से नियमों का पालन करते हैं, लेकिन जब वापिस हिमाचल आते है, तो नियमों को तोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन व पुलिस का मकसद चालान करके राजस्व एकत्रित करना नहीं है, बल्कि नियमों के पालन के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि अगर हर व्यक्ति संकल्प लें कि वह गाड़ी के कागजात और नियमों का पालन करेगा, तो किसी का चालान हो ही नहीं सकता और न ही दुर्घटना में बहुमूल्य जान जाएंगी।
उपायुक्त ने कहा कि स्कूली छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग के जरिए बेहतरीन सोच से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया है, जिससे मैं प्रभावित हुआ हूं, लेकिन ये बच्चें संकल्प लें कि अपने अभिभावकों को, गांव वासियों को व पड़ोसियों को यातायात के प्रति जरूर जागरूक करें।
कार्यक्रम में पहुंचे एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना आदत बनाया जाना चाहिए। बिना लाइसेंस कोई भी गाड़ी व बाइक न चलाए। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम व्यवस्थाओं का बनाना है। यदि कानून का पालन होगा, तो इससे बेहतर समाज का निर्माण होता है।
इस अवसर पर आरटीओ ऊना रमेश कटोच, एआरटीओ राजेश कौशल, कॉलेज प्राचार्य त्रिलोक चंद, रोड़ सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष डा. सुभाष शर्मा, ऊना जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट, रोटरी क्लब ग्रेटर के पदाधिकारी महेंद्र वर्मा, हर्षवर्धन राठौर, विजय कुमार, कुलविंद्र सिंह, देवेंद्र सूद, मंजूला शर्मा, शशी कुमार, सुनील सूरी, राजन शर्मा, हरभजन सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घंगरेट पंचायत प्रधान वीरेंद्र ने उपायुक्त राघव शर्मा से की मुलाकात

ऊना (30 जनवरी)- ग्राम पंचायत घंगरेट के प्रधान वीरेंद्र कुमार ने आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा से मुलाकात की और अपनी पंचायत की समस्याओं के संबंध में चर्चा की। उपायुक्त राघव शर्मा ने वीरेंद्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला के प्राइवेट पार्ट में डॉक्टर ने डाली शराब की बोतल, 15 साल से लिव इन में रह रहे थे…मामला दर्ज , आरोपी डॉक्टर फरार

लुधियाना :  एक डॉक्टर ने लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहने वाली महिला के प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल डाल दी। इतना ही नहीं डॉक्टर ने महिला के साथ मारपीट कर उसके साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने एक बीघा जमीन व पंचवटी योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारा : वीरेंद्र कंवर

ऊना : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज धमांदरी, चलोला, मनसोह व लोअर चलोला में सम्पर्क से समर्थन यात्रा निकाली। इस दौरान वीरेंद्र कंवर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं का उत्साह, 1.6 किमी दौड़ में 286 अभ्यर्थी सफल

एएम नाथ। मंडी, 26 मार्च।  वीर भूमि हिमाचल प्रदेश सदैव देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रही है। पण्डोह में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली, जिसका आयोजन एआरओ मंडी द्वारा मुख्यालय भर्ती जोन अंबाला के...
Translate »
error: Content is protected !!