जेजों मोड़–टाहलीवाल चौक लिंक रोड के स्तरोन्नयन को 48.69 करोड़ की मंजूरी : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के प्रयासों से ऊना को बड़ी सौगात

by
रोहित जस्वाल। ऊना, 15 दिसंबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप ऊना जिले को सड़क अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने जेजों मोड़ से टाहलीवाल चौक वाया भाई का मोड़ लिंक रोड़ के स्तरोन्नयन के लिए 48.69 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। यह स्वीकृति केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि के अंतर्गत प्रदान की गई है।
इस परियोजना के तहत लगभग 17.50 किलोमीटर लंबे मार्ग का स्तरोन्नयन किया जाएगा। साथ ही पालकवाह, कांगड़ और बढ़ेडा में तीन महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे सड़क की वहन क्षमता, सुरक्षा और यातायात सुगमता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस स्वीकृति के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण मांग थी। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के उन्नयन से औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तथा सीमावर्ती इलाकों को बेहतर, सुरक्षित और निर्बाध कनेक्टिविटी प्राप्त होगी।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क के विकसित होने से आम जनता को सुरक्षित, तेज़ और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही व्यापार, उद्योग, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और अधिक सुदृढ़ होगी। परियोजना के निर्माण तथा उसके बाद के चरणों में स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
उन्होंने दोहराया कि प्रदेश सरकार बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य के औद्योगिक एवं ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत सड़क नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC जतिन लाल ने किया एमसीएच सेंटर ऊना का दौरा : सेवा उन्नयन संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

रोहित भदसाली।  ऊना, 9 सितम्बर. उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को मातृ शिशु देखभाल अस्पताल (एमसीएच सेंटर) का दौरा कर अस्पताल भवन में चल रहे सेवा उन्नयन संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरमनप्रीत कौर और युवराज सिंह के नाम पर स्टैंड का उद्घाटन

नई दिल्ली – पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाम पर मोहाली के मुल्लांपुर में स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में एक स्टैंड का नामकरण...
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की छंटनी परीक्षा स्थगित

देहरा/ तलवाड़ा(राकेश शर्मा) – बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा बलजीत ठाकुर ने बताया की बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो और सहायिका के 10 पद भरे जाने है। ग्राम पंचायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सर्व सहायता संगठन ने सरकारी अस्पताल बद्दी को सिस्टम किया भेंट

बीबीएन, 30 मार्च (तारा) : समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय सर्व सहायता संगठन द्वारा सरकारी अस्पताल बद्दी के एक्स-रे कक्ष के लिए एक आवश्यक सिस्टम भेंट किया गया जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध...
Translate »
error: Content is protected !!