जेपी नड्डा का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला …कहा मति भ्रष्ट हो गई, जो टॉयलेट सीट पर लगाया टैक्स

by

बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को बिलासपुर पहुंचे। नड्डा दो दिवसीय हिमाचल दौरे के लिए आए हैं। उन्होंने बिलासपुर की धरती से कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।स पर जातिवाद भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। साथ ही उन्होंने टॉयलेट सीट पर टैक्स लगाने के सुक्खू सरकार के फैसले को लेकर भी तंज कसा है।  जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि मैं बिलासपुर आया हूँ। माता नयना देवी को नमन करता हूं। कल ही हरियाणा का प्रचार थमा है और आज मैं यहां हूं। लोकसभा चुनाव के लिए हर वोटर को धन्यवाद करता हूं। 60 साल बाद मोदी तीसरी बार लगातार पीएम बने हैं। ओडिशा में पहली बार भाजपा और आंध्र प्रदेश में एनडीए सरकार बनी है। इसका श्रय कार्यकर्ता को जाता है।

नड्डा ने कहा कि जब-जब भाजपा सरकार बनी है तब-तब विकास हुआ है। हिमाचल प्रदेश में विकास भाजपा की देन है। कभी सोचा था चंबा, नाहन, हमीरपुर मंडी में मेडिकल कॉलेज खुलेगा।  जेपी नड्डा ने इस दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जातिवाद, अलगाववाद कांग्रेस के साथ जुड़े है। जहां कांग्रेस है, वहां भ्रष्टाचार और अपराध है। देशद्रोहियों को बढ़ावा देने वाली कांग्रेस बोलती है कि सीमा पर पाकिस्तान से व्यापार होना चाहिए।   उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने राजनीति बदली हैं, वो रिपोर्ट कार्ड की राजनीति को सामने लेकर आए हैं। कांग्रेस आरक्षण खत्म करने की बात करती है, लेकिन जब तक भाजपा सरकार है, तब तक आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा। कांग्रेस अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जम्मू कश्मीर में दोबारा अनुच्छेद 370 लाने की बात कर रही है।

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि सुक्खू सरकार की मति भ्रष्ट हो गई है, जो टॉयलेट सीट तक पर टैक्स लगाया है। प्रदेश में सुक्खू पहले ऐसे सीएम हैं, जिनके समय कर्माचारियों और पेंशनरों को समय पर सैलरी नहीं मिली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मठोलू स्कूल के अतिरिक्त भवन का किया शिलान्यास : वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत होगा उच्च विद्यालय मठोलू – कुलदीप सिंह पठानिया

उच्च पाठशाला मठोलू का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित मठोलू- हुनेरा एम्बुलेंस संपर्क सड़क का जल्द शुरू होगा निर्माण ,   कुड्डी माध्यमिक विद्यालय का दर्जा भी बढ़ाने का दिया आश्वासन एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 किलोमीटर पैदल चलकर आपदा प्रभावितों से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम : आपदा प्रभावितों के पुनर्वास पर सरकार का विशेष फोक्स: अग्निहोत्री

हरिपुर के धंगड़ में भारी बारिश से हुए नुक्सान का जायजा लिया धर्मशाला, 27 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए सरकार कारगर कदम उठाएगी इस के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14 जून को नागरिक चिकित्सालय सुंदरनगर में होगी मॉक ड्रिल-एसडीएम सुंदरनगर

सुंदरनगर, 11 जून 2024 :  एसडीएम कार्यालय सुंदरनगर में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता एसडीएम सुंदरनगर गिरीश समरा ने की। एसडीएम ने बताया कि उपमंडल सुंदरनगर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहल गाँव के लिए राहत, डॉ. जनक राज के प्रयास लाए रंग : ग्रीनको प्रोजेक्ट बुझाएगा लाहल गांव के लोगों की प्यास

पानी की दिक्क़त को दूर करने को प्रोजेक्ट खर्च करेगा 63 लाख रुपये एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) :.जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लाहल गांव के लोगों को बरसात के मौसम में भी पानी की कमी...
Translate »
error: Content is protected !!