जेबीटी अध्यापकों के 60 पद : जिला ऊना में भरे जाएंगे

by

ऊना, 14 नवम्बर – प्रारम्भिक शिक्षा विभाग जिला ऊना द्वारा जेबीटी अध्यापकों के 60 पद बैच बाईज अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों को भरने के लिए जिला स्तर पर काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय ऊना के लिए काउंसलिंग 20 नवम्बर को, अम्ब के लिए 21 नवम्बर को, 22 नवम्बर को हरोली तथा 23 नवम्बर को बंगाणा के लिए काउंसलिंग आयोजित होगी।
उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का जेबीटी बैच 31.12.2016 तक का है और जेबीटी टेट पास है तो वह निर्धारित तिथि को काउंसलिंग में में भाग ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त यदि किसी अभ्यर्थी का नाम संबंधित रोजगार कार्यालय द्वारा किसी कारण वश प्रायोजित नहीं हुआ है लेकिन वह प्रार्थी सभी वांछित योग्यता पूर्ण करता है तो वह भी काउंसलिंग में भाग ले सकता है। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थियों की सूची, बायोडाटा फॉर्म व काउंसलिंग संबंधी पूर्ण जानकारी उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा के कार्यालय की वेबसाईट www.ddeeuna.in उपलब्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ईवीएम व वीवीपेटस की एफएलसी (फंक्शनलटी जांच) के विषय में बैठक आयोजित

ऊना, 11 सितम्बर – भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार जिला मुख्यालय ऊना में आगामी 18 सितंबर 2023 को ईवीएम व वीवीपट्स की एफएलसी (फंक्शनलटी जांच) आरंभ होने जा रही है यह जानकारी उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला स्थित राम मंदिर से नेता प्रतिपक्ष बनेंगे प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी : कल राम लला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की साक्षी होगी पूरी दुनिया : जयराम

व्यवस्था परिवर्तन का ऐसा दौर आज तक प्रदेश ने नहीं देखा एएम नाथ। मण्डी:   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सोमवार को वह ऐतिहासिक दिन है जिसका इंतज़ार सैकड़ों करोड़ लोग पांच सौ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डलहौजी के खजियार में एनआरआई दम्पति पर हमले की विस्तृत जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए निर्देश दिए

एएम नाथ । शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला चम्बा के डलहौजी के खजियार में एनआरआई दम्पति पर हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने पुलिस को इस मामले में विस्तृत जांच कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य एससी आयोग 5 मार्च को समूरकलां में लगाएगा विशाल जन-जागरूकता शिविर : कुलदीप कुमार

संवैधानिक अधिकारों व कल्याणकारी योजनाओं की मिलेगी विस्तृत जानकारी रोहित जसवाल।  ऊना, 2 मार्च. हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग 5 मार्च को ऊना जिले के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के समूरकलां में एक विशाल...
Translate »
error: Content is protected !!