जेल में बंद विक्रम मजीठिया की बढ़ी सुरक्षा

by

सतलुज ब्यास टाइमस ब्यूरो । पटियाला : अकाली नेता और पूर्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया पर बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बी.के.आई) के निशाने पर है। इस संबंध में खुफिया एजेंसी को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई है।
एजेंसी की सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने नाभा जेल में बंद विक्रम मजीठिया की सुरक्षा बढ़ा दी है। जेल में भारी पुलिस फ़ोर्स द्वारा पटियाला केंद्रीय जेल के साथ नाभा जेल में चलाए गए तलाशी अभियान को भी इसी सूचना से जोड़ा जा रहा है। भरोसेमंद स्रोतों के मुताबिक केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों को सूचना दी है कि पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विक्रम सिंह मजीठिया को निशाना बनाने की योजना बनाई जा रही है।
खुफिया एजेंसी ने पिछले दिनों पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों को इस बारे में जानकारी सांझा की है ताकि मजीठिया की सुरक्षा के संबंध में उचित कदम उठाए जा सकें और किसी अप्रिय घटना से पहले ही रोका जा सके। भले ही इस बारे में कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन शुक्रवार को पटियाला और नाभा जेल में भारी पुलिस द्वारा तलाशी अभियान भी चलाया गया है। इस दौरान जेल के चारों ओर की जांच के साथ गैंगस्टरों और शातिर अपराधियों की बेड़ियों की भी जांच की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

186% नहीं – 10 से 30% बढ़ेगी आठवें वेतन आयोग में सैलरी, बढ़ जाएंगे वेतन के साथ ये भत्ते :

केंद्र सरकार के 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी देने के बाद कर्मचारियों को राहत मिली है। मोदी सरकार की मंजूरी के बाद तय है कि अगले साल जनवरी 2026 से केंद्रीय कर्मचारियों...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति को लिखा गया पत्र, इंडियानापोलिस फायरिंग का मुद्दा उठाया

चंडीगढ़. : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को पत्र लिखकर उन्हें यूएस में बसने वाले सिख समुदाय के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

होटल पर बुलडोजर…. भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का के होटल को बुलडोजर से गिराने को मिली हरी झंडी

पंजाब अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इस मामले में निक्का की अपील को किया खारिजए एम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक रणबीर सिंह निक्का के...
article-image
पंजाब

नेशनल प्रोग्राम ‘कायाकल्प’ में सिविल हस्पताल गढ़शंकर ने प्रदेश में 8वां स्थान हासिल किया

अस्पताल को मिला एक लाख रुपए का इनाम गढ़शंकर : नेशनल प्रोग्राम ‘कायाकल्प’ 2021-22 के अधीन करवाए गए सर्वेक्षण के दौरान सिविल हॉस्पिटल गढ़शंकर ने बढ़िया कारगुजारी तथा साफ सफाई में प्रदेश में से...
Translate »
error: Content is protected !!