जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह को झटका : पंजाब सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

by

चंडीगढ़ : खडूर साहिब के सांसद और एनएसए के तहत जेल में बंद अमृतपाल सिंह को झटका लगा है. पंजाब सरकार ने संसद सत्र के शीतकालीन सत्र में भाग लेने के लिए अस्थायी रिहाई के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है।

1 दिसंबर 2025 से संसद का सत्र शुरू होने वाला है. पंजाब सरकार का यह फैसला पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में पंजाब के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा जारी किया गया. अमृतपाल सिंह करीब दो सालों से जेल में बंद हैं. फिलहाल वे असम की डिब्रुगढ़ जेल में हैं।

सुप्रीम कोर्ट में एनएसए को दी थी चुनौती

इसी महीने अमृतपाल सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) के तहत हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका दायर की थी. सुप्रीम कोर्ट ने 10 नवंबर को सुनवाई से इनकार कर दिया और इस मामले में हाईकोर्ट जाने का निर्देश दिया है।

जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एन.वी. अंजारिया की बेंच ने अमृतपाल को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट जाने का निर्देश दिया. कोर्ट ने हाईकोर्ट से कहा कि याचिका पर छह सप्ताह के भीतर सुनवाई पूरी कर निपटारा किया जाए।

उन्होंने अपनी याचिका में दावा किया था कि एक निर्वाचित सांसद का कामकाज रोकना उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है. उन्होंने कहा कि एनएसए के तहत उनकी हिरासत राजनीतिक रूप से प्रेरित है और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है. याचिका में केंद्र और पंजाब सरकार को पक्षकार बनाया गया था।

मार्च 2023 से जेल में बंद हैं सांसद अमृतपाल सिंह

मार्च 2023 में पंजाब पुलिस ने अमृतपाल और उनके 9 सहयोगियों को गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्हें एनएसए के तहत डिब्रूगढ़ जेल शिफ्ट कर दिया गया. करीब 2 सालों से जेल में बंद सांसद ने संसद के सत्र में शामिल होने के लिए अनुमति मांगी थी. अमृतपाल पर खालिस्तान समर्थन, राज्य के खिलाफ युद्ध भड़काने और रेडिकल विचारधारा फैलाने के आरोप हैं. वे ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव में खडूर साहिब से जीतकर सांसद बने थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तहसीलदारों को सामूहिक अवकाश मुबारक- लेकिन छुट्टी के बाद कहां ज्वाइन करवाना है, इसका लोग फैसला लेंगे : मुख्यमंत्री मान

चंडीगढ़  :  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सामूहिक छुट्टी पर गए तहसीलदारों को मनाने की बजाए उन्हें भी अपनी छुट्टी मनाने को कहा है। साथ ही विभागीय अधिकारियों से कहा है कि तहसीलदार अपने भ्रष्टाचारी...
article-image
पंजाब

अकाली-भाजपा गठबंधन का फैसला हाईकमान करेगी : हरजीत ग्रेवाल

राजपुरा : भारतीय जनता पार्टी की जब से केंद्र में सरकार आई और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, तब से देश तेजी से तरक्की की राह पर दौड़ रहा है, वहीं विदेशों में भी भारत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पीर निगाहा में पंजाब के युवक से पुलिस ने पकड़ा देसी कट्टा पिस्तौल : आर्म्स एक्ट के मामला दर्ज कर आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

एएम नाथ। ऊना :  ऊना जिला के धार्मिक स्थान पीर निगाह पर पुलिस ने पंजाब के एक युवक को देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पंजाब से कुछ युवक माथा टिकने...
article-image
पंजाब

ब्रह्मज्ञान प्राप्त करने के बाद जीवन सुखमय हो जाता – निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

  होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : ब्रह्मज्ञान प्राप्त करने के बाद जीवन सुखमय हो जाता है और परमात्मा के रंग में रंगा रहता है। यह उदगार निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने पिहोवा की...
Translate »
error: Content is protected !!