जेल लोक अदालत में 10 केसों का मौके पर हुआ निपटारा

by

होशियारपुर, 23 फरवरी:
सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम- चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अमरजोत भट्टी के नेतृत्व में जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से आज जेल लोक अदालत/ कैंप कोर्ट का आयोजन किया गया। इस जेल लोक अदालत/ कैंप कोर्ट में 16 केसों में से 10 केसों का मौके पर निपटारा किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान सुपरिडैंट केंद्रीय जेल होशियारपुर को हिदायत दी गई कि जिन केसों का जेल लोक अदालत/ कैंप कोर्ट के दौरान निपटारा हो गया है, वे उन दोषियों को रिहा करें जो दोषी किसी अन्य केस में हिरासत में नहीं है।
सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने बताया कि इसके अलावा इस जेल लोक अदालत/ कैंप कोर्ट में होशियारपुर जिले के अलावा सब-डिविजन मुकेरियां, दसूहा व गढ़शंकर के भी केस लिए गए व यह केस अलग-अलग पुलिस स्टेशनों से संबंधित है। उन्होंने बताया कि इस जेल लोक अदालत/ कैंप कोर्ट का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य है कि अंडर ट्रायल प्रीजनर्स जिनके केस काफी लंबे समय से अदालतों में चल रहे थे, उनका इस लोक अदालत/ कैंप कोर्ट में जल्द से जल्द निपटारा किया जा सके व इस जेल लोक अदालत/ कैंप कोर्ट दोषियों, कैदियों को लंबे ट्रायल से बचाया जा सके , जिससे समय व धन की बचत होती है।
श्रीमती अपराजिता जोशी की ओर से जेल लोक अदालत/ कैंप कोर्ट के दौरान यह भी बताया गया कि 12 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत है, इस लोक अदालत में लोग अपने अधिक से अधिक केसों को लगाएं, जिससे समय व धन की बचत होती है। इन लोक अदालतों के फैसले को दीवानी डिक्री की मान्यता प्राप्त है। लोक अदालत में फैसला होने के बाद केस में लगी सारी कोर्ट फीस वापिस मिल जाती है। इस लिए अधिक से अधिक लोग केसों का निपटारा इन लोक अदालतों के माध्यम से करवा कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

23-24 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी का अनुमान -हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज

एएम नाथ। शिमला : माचल प्रदेश में लंबे समय से चल रहे सूखे से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 और 24 दिसंबर को प्रदेश में बारिश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आदमपुर हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर रखने के लिए खन्ना ने प्रधानमंत्री मोदी का किया धन्यवाद

होशियारपुर 03 फरवरी : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने श्री गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर आदमपुर हवाई अड्डे का नाम रखने पर प्रधानमन्त्री नरेंद्र भाई मोदी का धन्यवाद किया। खन्ना ने...
article-image
पंजाब

पंजाब बीजेपी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अरविंद खन्ना को ED ने भेजा समन

चंडीगढ़  : पंजाब भाजपा के नेता, दो बार के पूर्व विधायक और पंजाब बीजेपी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अरविंद खन्ना को ईडी ने भेजा समन भेजा है। खन्ना को मनी लांड्रिंग के एक मामले...
article-image
पंजाब

205 यूनिट रक्तदान : शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी की शहादत को समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का गढ़शंकर में आयोजन

गढ़शंकर : उपकार एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी की शहादत को समर्पित वार्षिक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन शहर के बंगा रोड पर स्थित यूको हामा...
Translate »
error: Content is protected !!