जेसीबी एवं दो ट्रैक्टर कब्जे में लिए : तीन व्यक्तियों पर पर्चा दर्ज अवैध खनन मामले में

by

होशियारपुर ; 7 अगस्त
होशियारपुर पुलिस ने चब्बेवाल क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधि को लेकर तीन व्यक्तियों के खिलाफ पर्चा दर्ज करके माइनिंग मशीनरी को कब्जे में ले लिया है। होशियारपुर पुलिस को चब्बेवाल एरिया में जब अवैध खनन संबंधी सूचना मिली तो एसआई गुरप्रीत सिंह थाना प्रभारी चब्बेवाल ने कार्रवाई करते हुए गांव ताजेवाल पहुंच कर जेसीबी तथा दो ट्रैक्टर ट्रालियों को गैर कानूनी माइनिंग करते हुए धर दबोचा गया। इस उपरांत मौैके पर माइनिंग इंस्पैक्टर को बुलाया गया। जिस पर जेई-कम-माइनिंग इंस्पैक्टर अमरेन्द्र सिंह तथा जेई देवेन्द्र कुमार ने माइनिंग कर रहे व्यक्तियों से पूछताछ की तो वह किसी भी प्रकार का मंजूरी पत्र पेश न कर सके। जिसके आधार पर जेसीबी चालक इकबाल सिंह उर्फ लाडी निवासी परसोवाल, ट्रैक्टर चालक हरदीप सिंह उर्फ जोगी एवं हरजीत सिंह निवासी नस्सरां थाना चब्बेवाल के खिलाफ माइनिंग एक्ट की धारा 21 (1) के तहत पर्चा दर्ज किया गया। पुलिस ने उक्त जेसीबी मशीन व दोनों ट्रैक्टरों को भी कब्जे में ले लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 6 के मोहल्ला कृष्णा नगर में 3 लाख 6 हजार रुपए की लागत से गली निर्माण के कार्य की शुरुआत करवाई

लोगों की हर बुनियादी जरूरतों को पूरा करेगी पंजाब सरकार: ब्रम शंकर ज़िम्पा होशियारपुर :कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर ज़िम्पा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार...
article-image
पंजाब

भगवान श्री परशुराम जयंती 22 अप्रैल को श्रद्धा से मनाई जाएगी : कुलभूषण शौरी

आचार्य अशीष वशिष्ट जी द्वारा किया जाएगा हवन यज्ञ गढ़शंकर :श्री ब्राह्मण सभा रजिस्टर्ड गढ़शंकर की एक विशेष मीटिंग सभा के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शौरी की अध्यक्षता में श्री परशुराम भवन गढ़शंकर में हुई।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भले ही प्रधानमंत्री बड़े हैं, लेकिन लोकसभा में आप स्पीकर हैं। मैं और पूरा विपक्ष आपके आगे झुकेगा – राहुल गांधी

नई दिल्‍ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला पर ही निजी हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि आप जब पीएम नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाते हैं तो झुक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विपक्षी मुख्यमंत्रियों ने अपने लोगों के साथ नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार कर किया अन्याय : पीयूष गोयल

नई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि विपक्ष शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शनिवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल न होकर अपने लोगों के साथ अन्याय किया है। ...
Translate »
error: Content is protected !!