जैसा राज्यसभा चुनाव में हुआ,ठीक वैसा आने वाले दिनों में होगा – वेंटिलेटर पर है सुक्खू सरकार, ले रही अंतिम सांसे: जयराम ठाकुर

by
उधर आज द्रंग विधानसभा क्षेत्र से संबन्ध रखने वाले पंचायत प्रधान प्रेम सिंह आज 70 से अधिक लोगों के साथ कांग्रेस को छोड़ भाजपा में हुए शामिल
एएम नाथ। मंडी :   पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के बाद अल्पमत में चल रही सुक्खू सरकार चंद दिनों की मेहमान है। पूरी तरह वेंटिलेटर पर आ चुकी ये सरकार अंतिम सांस ले रही है। जनता की चिंता छोड़ कांग्रेसी नेता कुर्सी के अंतर्कलह में उलझे हुए हैं। 15 माह में एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है। बेरोजगार रोजगार और महिलाएं 1500 रुपये मिलने की राह देख रही हैं।
                           मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी पूरी ताकत विकास के बजाय सरकार बचाने में लगा रखी है। जयराम ठाकुर साेमवार काे मंडी के भीमाकाली मंदिर परिसर में आयोजित मंडी संसदीय क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान सत्ता प्राप्ति के लिए कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से कई बड़े वादे किए थे। अब उन्हें पूरा करने से कन्नी काट रहे हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू सत्ता में आने के बाद खजाना खाली होने का रोना रो रहे हैं,जबकि आए दिन अपने चहेतों को मलाई बांट रहे हैं।  जयराम ठाकुर ने कहा कांग्रेसी हमसे पूछते थे कि राज्यसभा में प्रत्याशी तो उतार दिया मगर जीतेंगे कैसे। अब पूछ रहे हैं कि भाजपा प्रदेश में सरकार बनाने के लिए बहुमत कहां से लाएगी। जैसे राज्यसभा में भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन की जीत हुई ठीक वैसे ही आने वाले दिनों में भाजपा की सरकार बनेगी और कांग्रेसी देखते रह जाएंगे। प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हुए हैं। चुनाव में हार के डर से कांग्रेसी मैदान छोड़कर भाग रहे हैं। एक  दूसरे को धक्का देने में लगे हैं जबकि भाजपा एकजुट होकर मैदान में उतर चुकी है। लोकसभा की चारों और विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की जीत तय है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 400 पार के नारे को पूरा करने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत करें। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत करवाएं। उन्होंने इंदिरा मार्केट में लगे नमो टी स्टाल पर विधायकों के साथ चाय की चुस्की ली। इससे पहले मां भीमाकाली मंदिर में प्रत्याशी सुश्री कंगना रनौत के साथ पूजा अर्चना की। उनके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल भी साथ रहे। उन्होंने संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया और 2014 और 2019 की तरह बड़ी जीत दिलाने के लिए समर्पण भाव से काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को वजह से ही पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

इंडियन ऑयल ने स्वास्थ्य विभाग को दी एंबुलेंस, डीसी ने झंडी दिखाकर किया रवाना

ऊना :  इंडियन ऑयल के उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन डिवीजन ऊना ने स्वास्थ्य विभाग ऊना को एक एंबुलेस प्रदान की है, जिसे आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैगी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर जारी विशेष डाक टिकट का ऊना में क्षेत्रीय डीसी जतिन लाल ने किया विमोचन

ऊना, 25 फरवरी. भारत सरकार के भारतीय डाक विभाग द्वारा मैगी के भारत में 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जारी विशेष स्मारक डाक टिकट का क्षेत्रीय विमोचन टाहलीवाल स्थित नेस्ले इंडिया के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम ने दिया अस्तीफा : मनोहर लाल खट्टर ने मंत्रिमंडल के इलावा पूरे मंत्रिमंडल ने दिया अस्तीफा – डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने लौटाईं सरकारी गाड़ियां

चंडीगढ़. हरियाणा में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है । इसके साथ ही पुरे मंत्रिमंडल ने भी अस्तीफा दे दिया है। विधायक दल की मीटिंग में हुए फैसले...
हिमाचल प्रदेश

ऊना : 31 मई को स्थानीय अवकाश घोषित

ऊना – जिला प्रशासन ऊना द्वारा जिला स्तरीय पीपलू मेला (निर्जला एकादशी)के उपलक्ष्य पर 31 मई को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह आदेश कार्यकारी उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने जारी किए हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!