जोगिन्दर नगर के पुराने मेला मैदान में आयोजित होगा उप मंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

by
मुख्यातिथि फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, पुलिस होम गार्ड व स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा भव्य मार्चपास्ट
एएम नाथ। जोगिन्दर नगर, 06 :  अगस्त-प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जोगिन्दर नगर का उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह जोगिन्दर नगर स्थित पुराने मेला मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। एसडीएम जोगिन्दर नगर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड इत्यादि टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले भव्य मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा।
उप मंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी उप मंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड की टुकडिय़ों द्वारा भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृ़तिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत होगा।
उन्होने सांस्कृतिक एवं परेड में शामिल होने वाले शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों से पूरे ब्यौरे सहित सूची 13 अगस्त तक एसडीएम कार्यालय को उपलब्ध करवाने को कहा। साथ ही कहा कि प्रत्येक शिक्षण संस्थान से मात्र एक ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा तथा यह कार्यक्रम देशभक्ति पर आधारित होना चाहिए। इसके अतिरिक्त परेड में शामिल होने वाले शिक्षण संस्थाओं की परेड रिहर्सल पुलिस विभाग द्वारा करवाई जाएगी।
एसडीएम ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं पेयजल सुविधा सुनिश्चित बनाए रखने के लिए बिजली बोर्ड व जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान समुचित साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर परिषद को भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये।
मनीश चौधरी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी विभागीय अधिकारियों से पूरे समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है तथा इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित समाज के सभी वर्गों के लोग अपनी उपस्थिति सुनिश्चित बनाएं। उन्होने स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।

बैठक में तहसीलदार लड़भडोल डॉ. मुकुल शर्मा, नायब तहसीलदार जोगिंदर नगर जागृति राठौर,नायब तहसीलदार मकरीड़ी राजेंदर कुमार, व्यापार मंडल के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता, नगर परिषद की अध्यक्ष संतोष कुमारी के अतिरिक्त सामाजिक संस्थाओं व सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

S
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव घोषित 30 जून को नामांकन और 1 जुलाई को घोषणा — प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए जानिए … मतदाता

8 राष्ट्रीय परिषद के सदस्य भी चुने गाएंगे एएम नाथ। शिमला :  भाजपा के चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव भारद्वाज ने दीप कमल चक्कर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा हमारी पार्टी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अमन सूद पर दर्ज करवाई केस दर्ज : एसडीएम कोर्ट ने पेशी के बाद सुनाया फरमान

एएम नाथ । कुल्लू :  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मणिकर्ण में पंजाब के भिंडरावाला समर्थकों के बाइकों से झंडे उतारने और खालिस्तान का विरोध करने वाले अमन सूद के खिलाफ सुक्खू सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला करियर एजेंट और रूरल करियर एजेंट के भरे जाएंगे 100 पद : 25 जुलाई को एलआईसी ऑफ इंडिया द्वारा मशोबरा में आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू

एएम नाथ। शिमला :  जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीण नगराईक ने बताया कि जिला के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला रोजगार कार्यालय शिमला के माध्यम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1971 भारत-पाक युद्ध का 52 वां विजय दिवस समारोह आयोजित : विजय दिवस की 52वीं वर्षगांठ पर वीर शहीदों को पुष्पांजलि की गई अर्पित

मंडी, 16 दिसम्बर। विजय दिवस की 52वीं वर्षगांठ पर इंदिरा मार्केट में स्थित शहीद स्मारक परिसर में वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिला सैनिक कल्याण विभाग व जिला प्रशासन के सहयोग से...
Translate »
error: Content is protected !!