ज्योति शर्मा बनी सरकारी स्कूलों का मान, सरकारी स्कूलों से शिक्षा ग्रहण कर पीएचडी करने बिना किसी खर्च के स्कॉलरशिप पर जा रही है अमेरिका

by

गढ़शंकर: जहां लोग लाखों रुपए खर्च कर महंगे कानवैंट स्कूलों में बच्चों को पढ़ा कर उनके अच्छे भविष्य की इच्छा रखते हैं और कहीं ना कहीं सरकारी स्कूलों के प्रति उनकी दृष्टि अच्छी नहीं है। किंतु ज्योति शर्मा सरकारी स्कूलों के लिए मान बनी है और उसने सिद्ध कर दिया है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा किसी भी महंगे कान्वेंट स्कूल से कम नहीं है। तहसील गढ़शंकर के गांव चांदसू की लड़की ज्योति शर्मा पुत्री पुरुषोत्तम लाल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मजारा डींगरियां में छठी से 12वीं कक्षा तक पढ़ी। उसके बाद उसने बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना से पास की और उसके बाद एमएससी ऐनटोमोलाॅजी भी पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी लुधियाना से ही पास की। उसने सन 2020 में पीईटी 2020 टैस्ट देकर पीएचडी एंटोंमोलॉजी में भाग लिया और पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना में पढ़ाई जारी रखी। अब उसका अमेरिका की लव स्टेट यूनिवर्सिटी चयन में हो गया है जहां उसे स्कॉलरशिप पर फुल फंडिंग में निशुल्क पढ़ाई कराई जाएगी। यूनिवर्सिटी द्वारा उसे खुद फोन पर निमंत्रण दिया गया है और उसका 7 वर्ष का वीजा जारी किया गया है। बात करते हुए ज्योति शर्मा ने बताया कि उसके पिताजी श्री पुरुषोत्तम लाल एक सामाजिक शिक्षा व अंग्रेजी के अध्यापक हैं और उनके स्कूल में छठी से दसवीं कक्षा तक पढ़ी है। अपनी इस प्राप्ति में अपने पिता के साथ साइंस अध्यापक श्री सतनाम सिंह, गणित अध्यापक नरेंद्र सिंह, मुल्ख राज, रजनी राणा, जसविंदर सिंह व प्रिंसिपल सुरजीत सिंह के योगदान का वर्णन करती है वहीं वह पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी लुधियाना के प्रोफेसर डॉ गौरव कुमार तग्गड़, डा. अनिल शर्मा, डॉ प्रदीप कुमार, डॉक्टर बेअंत सिंह का वर्णन करते अपने दिल से सम्मान करते हुए धन्यवाद करती है। वह बताती है कि सरकारी स्कूल किसी भी तरह से कॉन्वेंट स्कूल से पीछे नहीं है। यही कारण है कि वह अपनी प्रतिभा पर निशुल्क अमेरिका में पीएचडी की पढ़ाई करने के लिए जा रही है। उसने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ उसकी रुचि थियेटर, नाटक, खेल गतिविधियों व अन्य संस्कृतिक गतिविधियों में रही है। यह भी सरकारी स्कूलों के लिए सम्मान की बात है कि उसका भाई धर्मवीर सरकारी स्कूलों से ही पढ़ कर एग्रीकल्चरल डिवैलपमेंट ऑफिसर बन गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला नवआरक्षकों (बैच सं० 64) की पासिंग आऊट परेड और शपथ समारोह आयोजित

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, खड़का कैम्प होशियारपुर में महिला नवआरक्षकों (बैच सं० 64) की पासिंग आऊट परेड और शपथ समारोह आयोजित की गई, जिसमें 40 महिला नवआरक्षक पास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन थीं कमल कौर? जिसका कार में मिला शव, मर्डर केस दर्ज- जानें कौन थीं कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी?

पंजाब के बठिंडा की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर की डेड बॉडी मिली है। रहस्यमयी मौत के बाद उनका शव एक कार की पिछली सीट पर संदिग्ध हालत में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कटारूचक्क के विवादित वीडियो में दिखने वाला पीड़ित अब कैमरे के सामने : उम्मीद कर रहा हूं केजरीवाल जी और मान साहब इस “बदलाव” के लिए लाल चंद कटारूचक को भारत रत्न देने की मांग नहीं करेंगे ट्वीट कर कहा सिरसा ने

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के विवादित वीडियो में दिखने वाला पीड़ित अब कैमरे के सामने आ गया है। अकाली दल के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया और भाजपा...
article-image
पंजाब , समाचार

नशे और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए केंद्र सरकार सीमावर्ती क्षेत्र में ड्रोन रोकथाम तकनीक लगाए-तिवाड़ी

अमृतसर : लोक सभा मैंबर, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद मनीष तिवाड़ी ने अमृतसर में प्रैस वार्ता करते हुए पंजाब में सरहद पार से लगातार हो रहे नशे...
Translate »
error: Content is protected !!