ज्वालामुखी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन तथा सहायिका के भरे जाएंगे 17 पद

by
राकेश शर्मा : देहरा /तलवाड़ा – बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन उपमंडल ज्वालामुखी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन तथा आंगनबाड़ी सहायिका के 17 रिक्त पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा सुशील शर्मा ने जानकारी दी कि ग्राम पंचायत मझीण के मझीण केंद्र , ग्राम पंचायत मझीण के दबकेहड़ केंद्र , ग्राम पंचायत सिहोरपाई के जजबाड़ केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाने हैं। वहीं मझीण के दबकेहड़ , टिप्परी के डुहक , कमलोटा के कमलोटा , हड़ोली के बाह , बदोली के डोल, खुंडिया के अंबाडा , सिहोरपाई के बन चेल्लिया , जखोटा के वोहल जागीर , अलूहा के भौंरन , थिल के थिल , हिरण के हिरण , टिहरी के कण्डा टिहरी , सलिहार के काई , अधवाणी के जटेहड़ , गाहलियां के बल्ला , डोहग देहरियां के ठाणा , नाहरबन के पंजयाड़ा केंद्रों में सहायिका के पद भरे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर अपने संपूर्ण दस्तावेजों सहित 9 दिसंबर 2024 शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा के कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं। आवेदन के लिए 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी। उम्मीदवार उसी आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र की स्थाई निवासी हो। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के लिए जमा दो पास होना आवश्यक है। उम्मीदवार के परिवार की समस्त साधनों से वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। जिन महिला उम्मीदवारों ने उपरोक्त पदों के लिए पहले से आवेदन किया हुआ है, उन्हें दोबारा करने की आवश्यकता नहीं है।
इन पदों हेतु साक्षात्कार उपमंडल अधिकारी ज्वालामुखी के कार्यालय में दिनांक 11 दिसंबर 2024 को प्रातः 10 बजे निश्चित किए गए है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सराफ व्यापारी के वर्कर करीब सवा करोड़ रुपये के जेवर और हीरे लूटे : वारदात में दो पुलिसकर्मियों सहित चार थे शामिल

बठिंडा : रेल में दिल्ली से बठिंडा आ रहे सराफ व्यापारी के वर्कर से संगरूर में रविवार रात चार लुटेरों ने करीब सवा करोड़ रुपये के जेवर और हीरे लूट लिए। लुटेरों में दो...
article-image
पंजाब

BJP Leader Hoists Flag in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.26 : Hoshiarpur’s New Shastri Nagar locality celebrated Republic Day on January 26 with great enthusiasm, love, and devotion. On this occasion, BJP district vice-president Advocate DS Bagi specially attended and hoisted the...
article-image
पंजाब , समाचार

धरना लगाकर किया प्रर्दशन शिरोमणी अकाली दल कार्याकर्ताओं ने : आटा दाल सकीम के काटे गए कार्डो को तुरंत बहाल करने की मांग उठाई तो दिल्ली से रिमोट से पंजाब सरकार चलाने के लगाए आरोप

शिरोमणी अकाली दल कार्याकर्ताओं पे पूर्व सांसद प्रो. चंदूमाजरा के नेतृत्व में धरना लगाकर किया प्रर्दशन गढ़शंकर : शिरोमणी अकाली दल के कार्याकर्ताओं दुारा पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा व शिरोमणी अकाली दल...
article-image
पंजाब

5 इमिग्रेशन कंपनियों पर ईडी की रेड : अमेरिकी वीजा हासिल करने के लिए ऐसे करते थे धोखाधड़ी

चंडीगढ़।  ईडी (ED) ने पंजाब स्थित 5 फर्मों पर छापेमारी की कार्रवाई की है. इन फर्मों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर अमेरिकी वीजा प्रक्रिया में हेरफेर करने का आरोप है. सूत्रों के मुताबिक ईडी...
Translate »
error: Content is protected !!