6 लड़कियां बरामद : कैथल के स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य की सूचना पर छापा

by

कैथल। कैथल में पुलिस ने अनैतिक कार्य की सूचना के आधार पर सोमवार को ढांड रोड पर स्थित एक स्पा सेंटर में छापेमारी की गई यहां अनैतिक कार्य में शामिल छह लड़कियों को काबू किया गया। साथ ही उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी पाई गई है। पकड़ी गई लड़कियों से सेंटर के संचालन में संलिप्त लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। मामले के खुलासे के लिए शिकायत के बाद पुलिस ने कर्मचारियों को ग्राहक बनाकर वहां भेजा, सूचना के अनुसार अनैतिक कार्य मिलने पर पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक सहित कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी हेड क्वार्टर अनिल कुमार ने बताया कि ढांड रोड पर एक निजी स्कूल के निकट अनैतिक कार्य होने की शिकायतें मिल रही थी। वहां चल रहे स्पा सेंटर के नाम पर मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस कर्मचारियों को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजने की रूपरेखा तैयार की गई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां भेजे जाने वाले कर्मचारियों को हस्ताक्षर कर करंसी नोट दिए। इसके बाद उन्हें फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा। फिर पुलिस ने रेड की। वहां अनैतिक कार्य होता पाया गया। पुलिस ने पानीपत, कैथल और दिल्ली की छह लड़कियों को काबू किया। उनके बैग से हस्ताक्षर किए नोट बरामद हुए। डीएसपी ने कहा कि गलत काम करवाने वाले लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेनाद लालोविक ने कहा- विनेश को नहीं दे सकते रजत पदक

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 के 50kg महिला कुश्ती फाइनल से अयोग्य करार दी गईं हैं। इसपर विश्व कुश्ती संस्था के प्रमुख नेनाद लालोविक ने कहा कि अब फैसले के पलटने की...
article-image
पंजाब

पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया : बीबी रंजीत कौर के निधन पर परिवार के साथ दुख बटाने पहुंचे

माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल माहिलपुर कर संयोजक प्रो अपिंदर सिंह की पत्नी व श्रोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सदस्य बीबी रंजीत कौर के आकस्मिक निधन पर उनके परिवार के साथ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दंपति ने 2.25 लाख में बेचा 3 दिन का मासूम : बहादुरगढ़ पुलिस ने किया रेस्क्यू …अंतरराज्यीय बच्चा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

झज्जर / फरीदकोट : पंजाब के फरीदकोट जिले के एक दिहाड़ी मजदूर दंपति द्वारा अपने महज तीन दिन के नवजात बेटे को सवा दो लाख रुपये में बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।...
article-image
पंजाब

4 महीने 11 दिन बाद डल्लेवाल का अनशन खत्म, किसान आंदोलन में नया मोड़?

नई दिल्ली :  किसान आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे जगजीत सिंह डल्लेबाल ने आखिरकार 4 महीने 11 दिन के लंबे अनशन के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी. पंजाब सरकार ने इस बात...
Translate »
error: Content is protected !!