ज्वेलरी शॉप में पिस्टल की नोंक पर दिनदहाड़े लूट, दुकान में मचाया उत्पात

by

जालंधर : जालंधर में लुटेरे इतने बेखौफ हो चुके हैं कि दिन चढ़ते ही उन्होंने भार्गव कैंप में स्थित विजय ज्वेलर्स नाम की दुकान पर पिस्टल की नोक पर लूट कर दी। तीन लुटेरे सुबह 10:45 पर दुकान के अंदर घुसे और अंदर बैठे युवक के सर के ऊपर पिस्टल तान दी और बाकी साथियों ने शीशे तोड़कर वहां से काफी गहने लूट लिए।

इस दौरान एक लुटेरा युवक की ओर पिस्तौल और तेजदार हथियार लहराते हुए उसको फोन न करने की धमकी देता रहा।

शॉप के मलिक ने कितना नुकसान हुआ अभी बताना मुश्किल  :  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बारे में जब पूछा गया कि कितने की लूट हुई है तो उन्होंने कहा कि अभी फिलहाल इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। ज्वेलर्स शॉप के मलिक ने बताया कि अभी कुछ भी बताना मुश्किल है की कितना नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया दुकान के अंदर उनका भतीजा था। इसके बारे में जब इलाका के काउंसलर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि लूट की वारदात है तो पहले से हो रही है लेकिन पंजाब सरकार उनके खिलाफ सख्ती से कम कर रही है।

CCTV में लूट की घटना कैद

पूरी लूट की घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने पर भार्गव कैंप थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस CCTV फुटेज देख रही है। दुकान में लगे CCTV फुटेज से लुटेरों की पहचान की जा रही है।

दुकान खोलते हुए पहुंचे बदमाश

बताया जा रहा है कि भार्गव कैंप में जैसे ही दुकानदार ने अपनी ज्वेलर की दुकान खोली, तीन लुटेरे पिस्तौल और हथियारों से लैस होकर दुकान में घुस गए। दुकान मालिक का बेटा डर गया और चिल्लाने लगा। इस दौरान दुकान मालिक का बेटा भी चिल्लाया। फिर एक लुटेरे ने धारदार हथियार से दुकान के काउंटर का शीशा तोड़ दिया। बाकी दो साथी दुकान से गहने लूटने लगे। लुटेरों ने दुकान की खिड़कियां भी तोड़ दीं। ज्वैलर्स कम्युनिटी का आरोप है कि इलाके में हालात ऐसे हो गए हैं कि कोई भी दुकानदार सुरक्षित नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में मेरी माटी मेरा देश तहत समारोह

गढ़शंकर, 28 सितम्बर : श्री दिलदार सिंह हेडमास्टर के नेतृत्व में सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में मेरी माटी मेरा देश मुहिम तहत समारोह आयोजित किया गया। अनुपम कुमार शर्मा, तेजपाल, कुशल सिंह ,...
article-image
पंजाब

आस्ट्रेलियन एंबैसी को शगनप्रीत सिंह का वीजा रद्द करने एवं उसे डिपोर्ट करने के लिए कहा

मोहाली : 28 जुलाई विक्की मिढूखेड़ा कत्ल कांड मामले में मोहाली पुलिस ने आस्ट्रेलियन एंबैसी को शगनप्रीत सिंह का वीजा रद्द करने एवं उसे डिपोर्ट करने के लिए कहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विवेकशील...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में धूमधाम से मनाया लोहड़ी का त्योहार

गढ़शंकर। बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा की अगुआई में पूरे स्टाफ ने समारोह में हिस्सा लिया। प्रिंसिपल डॉ....
article-image
पंजाब

तीन दिन हड़ताल – पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस का रहेगा चक्का जाम : सीएम आवास का चंडीगढ़ में घेराव

चंडीगढ़  :  पंजाब में सोमवार से बसों के पहिए थम जाएंगे। पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस कर्मियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। शनिवार को मोगा में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी...
Translate »
error: Content is protected !!