ज्वैलरी स्टोर गोलीकांड : गांव महदूद में पुलिस मुकाबले के बाद पिता-पुत्र गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

by

हमले के बाद दुकान मालिक को 20 लाख रुपये की फिरौती के लिए मिली थी फोन पर धमकी: डीजीपी गौरव यादव
मामले में आगे-पीछे संबंध स्थापित करने के लिए और जांच जारी: एडीजीपी एजीटीएफ प्रमोद बान
होशियारपुर, 23 अक्तूबर:   मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम में बड़ी सफलता के दौरान, गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने होशियारपुर पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में होशियारपुर के गांव बैंचा के निवासी कृष्ण गोपाल को उनके पुत्र केशव समेत होशियारपुर में ज्वैलरी स्टोर पर जानबुझकर हत्या के लिए की गई गोलाबारी, के सम्बन्ध में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने वीरवार को यहां दी।

पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से .32 कैलिबर पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए, इसके अलावा उनका मोटरसाइकिल, जिस पर वे सवार थे, को भी जब्त किया गया।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति होशियारपुर के गणपति ज्वैलर्स पर 18 अक्तूबर, 2025 को मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावरों द्वारा मुठभेड़ और हत्या के प्रयास में शामिल थे। उन्होंने कहा कि हमले के बाद, दुकान मालिक को एक अज्ञात विदेशी नंबर से धमकी भरी कॉल आई, जिसमें 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी।

इस संबंध में होशियारपुर पुलिस स्टेशन माहिलपुर में बीएनएस की धारा 336, 324(4) और 3(5) तथा असला एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 170 दर्ज की गई थी।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे संबंध स्थापित करने के लिए और जांच जारी है।

ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए, एजीटीएफ के अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एडीजीपी) प्रमोद बान ने कहा कि ज्वैलरी की दुकान पर हमले के बाद, डीआईजी एजीटीएफ संदीप गोयल और एसएसपी हुसैरपुर संदीप मलिक की निगरानी में एजीटीएफ और होशियारपुर जिला पुलिस की टीमों ने मामले की जांच की और संदिग्धों की सफल पहचान की।

तुरंत कार्रवाई करते हुए, एजीटीएफ पंजाब और होशियारपुर पुलिस की टीमों ने होशियारपुर के गांव महदूद में संदिग्धों कृष्ण गोपाल और केशव को रोका। दोषियों ने मौके से भागने के प्रयास में पुलिस पार्टी पर गोलीबारी की, लेकिन संक्षिप्त गोलीबारी के बाद उन्हें काबू कर लिया गया। पुलिस टीमों का नेतृत्व एसपी (जांच) परमिंदर सिंह, इंचार्ज सीआईए होशियारपुर गुरप्रीत सिंह और इंचार्ज एजीटीएफ चंदर मोहन कर रहे थे।

इस संबंध में एक नया मामला एफआईआर नंबर 172 होशियारपुर पुलिस स्टेशन माहिलपुर में बीएनएस की धारा 109, 221, 132 और 3(5) तथा असला एक्ट की धारा 25 के तहत दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने सरकारी हाई स्कूल सैला खुर्द का किया दौरा

गढ़शंकर, 23 अगस्त : जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर की और से चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट श्री राज पाल रावल ने सरकारी हाई स्कूल सेला खुर्द का दौरा किया। इस अवसर पर मुख्याध्यापक संदीप बड़ेसरों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आईएएस गंधर्व राठौर की कहानी अपने आपमें प्रेरणादायक

हिमाचल के अफसर से लव मैरिज, पिंक सिटी से नाता कभी ममता सरकार उनको रिलीव न करने के खिलाफ गई थी हाईकोर्ट एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक क्लिक पर मिल रहीं 275 सेवाएं :गोकुल बुटेल ने किया डिजिटल हेल्पलाइन का शुभारंभ

रोहित भदसाली। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार आईटी नवाचार, डिजिटल तकनीक एवं गवर्नेंस गोकुल बुटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हमेशा तकनीक के प्रयोग को बढ़ावा दिया है। इसी...
article-image
पंजाब

Help Desk Inaugurated at Public

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 18 : Hon’ble District and Sessions Judge of Hoshiarpur, Mr. Rajinder Aggarwal, inaugurated a Help Desk at the public entrance of the New Court Complex, Hoshiarpur. On this occasion, Hon’ble...
Translate »
error: Content is protected !!