झाझाकोठी स्कूल में बच्चों को बाल अधिकार और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

by

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 ने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट और सोशल मीडिया के प्रति किया जागरूक

332 विद्यार्थियों ने जाना करियर गाइडेंस, बाल अधिकार और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल का महत्व

एएम नाथ। चुराह (चम्बा) : चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा की ओर से शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाझाकोठी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अध्यापकों और अन्य स्टाफ को बाल अधिकारों, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पॉक्सो अधिनियम, सोशल मीडिया के लाभ-हानि और करियर गाइडेंस सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा के जिला समन्वयक कपिल शर्मा और केस वर्कर चैन सिंह ने विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों को उनके अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक किया। वक्ताओं ने बच्चों को किसी भी परेशानी, हिंसा, शोषण अथवा संकट की स्थिति में मदद लेने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन का उपयोग करने के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल से जुड़े लाभ और नुकसान पर भी चर्चा की गई। विद्यार्थियों को फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होने वाली ब्लैकमेलिंग तथा ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। साथ ही पॉक्सो अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों और बच्चों, अभिभावकों, अध्यापकों, अन्य हितधारकों तथा पुलिस की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने विद्यार्थियों को चरित्र निर्माण, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण का महत्व समझाया। करियर गाइडेंस के दौरान विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता और योग्यता के अनुरूप भविष्य के विकल्प तलाशने के लिए प्रेरित किया गया। अध्यापकों से भी आग्रह किया गया कि वे समय-समय पर विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी उपलब्ध करवाएं, ताकि बच्चे अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकें।
विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य जवाहर लाल सहित अध्यापक-अध्यापिकाओं ने चाइल्ड हेल्पलाइन की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में दी गई जानकारी विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों के लिए भी उपयोगी है और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए।
कार्यक्रम में नौ अध्यापक-अध्यापिकाओं, चार नॉन-टीचिंग स्टाफ सदस्यों और 332 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

काली माता भनोता में कीर्तन पर झूमें भक्त

एएम नाथ। चम्बा :  ग्राम पंचायत भनोता के काली माता मंदिर में कीर्तन मण्डली सेरु द्रड्डा की महिलाओं ने भक्तिमय भजनो से किया भक्तों को नाचने पर मजबूर गाँव सेरु से अनामिका शर्मा और कमल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिजनेसमैन से मांगे 20 करोड़ : ED अधिकारी बनकर फार्महाउस में डाली रेड , दो आरोपी अरेस्ट

नई दिल्ली।  दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी बनकर छतरपुर के डीएलएफ फार्म्स में सात लोगों ने जबरन 20 करोड़ रुपये की वसूली करने की कोशिश की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ऊना जिला के थानाकलां में हि.प्र. राज्य विद्युत बोर्ड के मंडल व त्यूड़ी बदोली और क्यारियां में पटवार वृत्त खोलने की घोषणा की

ऊना 12 फरवरी – मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना जिला के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान जिला के कुटलेहड़ और हरोली विधानसभा क्षेत्रों के लिए लगभग 67 करोड़ रुपये की विकासात्मक...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के 38 मैंबर्स की घोषणा

अंबाला। हरियाणा सरकार ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ( एचएसजीपीसी) के 38 मेंबर्स की घोषणा की है। इनमें अंबाला जिले से भी 4 मेंबर्स को शामिल किया गया है। अंबाला कैंट से 2...
Translate »
error: Content is protected !!