झाड़माजरी में आग लगने की घटना में 5 लोगों की मौत , एक शव की पहचान की जा रही, जबकि पांच व्यक्ति अभी भी लापता : मृतकों के परिजनों को साढ़े छः लाख रुपये प्रति परिवार की आर्थिक सहायता दी जाएगी- मुख्यमंत्री 

by
 झाड़माजरी (सोलन)  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के झाड़माजरी में एक निजी कंपनी में आग लगने की घटना का मौके पर जाकर निरीक्षण किया तथा मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने अधिकारियों से आग लगने की घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावितों को हरसंभव सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू लापता व्यक्तियों के परिजनों से भी मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा ‘‘आप चिंता न करें, राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में आपके साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी’’।
पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आग लगने की घटना पर दुःख प्रकट करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं का गहन विश्लेषण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए फैक्टरी प्रबंधकों के साथ बात कर कानून में आवश्यक बदलाव किया जाएगा। उन्होंनेे कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में स्मार्ट मीटरिंग तथा बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की त्वरित राहत राशि दी गई है तथा उन्हें कुल 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त मृतकों के परिजनों को भी कुल साढ़े छः लाख रुपये प्रति परिवार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 5 लोगों की मौत हुई है। एक शव की पहचान की जा रही है, जबकि पांच व्यक्ति अभी भी लापता हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना में 37 व्यक्ति घायल हुए थे, जिनमें से 13 घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अब तक प्रभावित परिवारों को 3.05 लाख रुपए की राहत राशि प्रदान की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अस्पताल में उपचाराधीन घायलों का कुशलक्षेम पूछा और उनसे हादसे के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, मुख्य संसदीय सचिव चौधरी राम कुमार, विधायक के. एल. ठाकुर, उपायुक्त मनमोहन शर्मा सहित अन्य गणमान्य तथा अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : युवाओं को स्वरोज़गार और उद्यमिता के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय सलूणी में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा संचालित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत- हर्षवर्धन चौहान शिलाई विस क्षेत्र के क

फोटा में 30 महिलाओं को वितरित की गईं सिलाई मशीनें व टेबल एएम नाथ : नाहन, 04 जुलाई। उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भीषण टक्कर हरोली-रामपुर पुल पर : महिला की मौत, चार लोग घायल

हरोली : हरोली-रामपुर पुल सड़क पर शनिवार शाम को कार और मालवाहक वाहन के बीच हुई भीषण टक्कर में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आखिर टारगेट किलिंग पर अंतरराष्ट्रीय कानून क्या है : ऐसी हत्याओं का दोष आमतौर पर सऊदी अरब या रूस जैसे देशों पर लगाया जाता, अमेरिका ने इराक़ में ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी को एक ड्रोन हमले में मार दिया था

चंडीगढ़ : कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या ने भारत और कनाडा के बीच रिश्तों में जो खटास पैदा कर दी है,फिलहाल उसका अंत नजर नहीं आ रहा। कनाडा बिना सबूतों...
Translate »
error: Content is protected !!