झूठ के अलावा कोई योजना और आर्थि क सुधार कीपहल नहीं है मुख्यमंत्री की उपलब्धि : जयराम ठाकुर

by

अपने तीन साल के जश्न में तीन प्रदेशव्यापी योजना तक नहीं बता पाई सरकार और मुख्यमंत्री

झूठे बयानों से नहीं प्रभावी आर्थिक सुधारो से प्रदेश की आर्थिकी होगी मजबूत

एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की झूठ बोलने के अलावा तीन सवाल की कोई उपलब्धि नहीं है। यह सरकार झूठे दावों और विफलताओं का पर्याय बन चुकी है। वर्तमान मुख्यमंत्री केवल झूठे दावों और खोखले बयानों तक ही सीमित हैं। सरकार के पास न तो कोई ठोस योजना है और न ही प्रदेश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार कोई गंभीर पहल कर रही है। सरकार हर जगह सिर्फ हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की बात कर रही है लेकिन आत्म निर्भर बनाने के लिए कोई कदम उठाने के बजाय पूर्व की सरकारों द्वारा किए गए प्रयासों को भी धराशाई कर रही है। प्रदेश की आर्थिकी झूठे बयानों से नहीं प्रभावी आर्थिक सुधारो से मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज तक यह नहीं बताया कि व्यवस्था परिवर्तन के तहत उन्होंने कौन–कौन से कदम उठाए हैं जिससे यह प्रदेश आत्म निर्भर बन सके। सरकार सिर्फ कर और कर्ज के मॉडल पर चल रही है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि झूठे भाषणों, आंकड़ों की बाजीगरी और निराधार बयानों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं होती। इसके लिए प्रभावी आर्थिक सुधार, उद्योगों को संरक्षण और रोजगार सृजन की ठोस नीति की आवश्यकता होती है, जिसमें वर्तमान सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। जिस सरकार ने सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन के बड़े-बड़े वादे किए थे आज उसी पार्टी के नेताओं ने सत्ता में आने के बाद उद्योगों को हतोत्साहित किया, अराजकता और भ्रष्टाचार को संरक्षण देकर निवेशक के प्रतिकूल माहौल बनाया। जिसकी वजह से निवेशकों का भरोसा टूट चुका है, नए उद्योग आना बंद हो गए हैं और प्रदेश की आर्थिकी लगातार कमजोर होती जा रही है। स्वरोजगार के नाम पर पूर्व सरकार की योजनाएं बंद कर दी, आधे–अधूरे प्रोजेक्ट्स की वजह से युवा उद्यमी परेशान हो रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार के पास अगर उपलब्धियां होती तो आपदा राहत के पैसों से मनाए जा रहे जश्न के दौरान सरकार केंद्र और पूर्व सरकार को कोसने के बजाय अपनी उपलब्धियां बताती। लेकिन मुख्यमंत्री और उनका पूरा मंत्रिमंडल एक भी ऐसी प्रदेशव्यापी योजना नहीं बता पाया जिससे आम हिमाचली को सीधा लाभ मिला हो। तीन वर्षों का कार्यकाल जनहित के कार्यों के बजाय मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच आपसी लड़ाई और सत्ता संघर्ष में ही समाप्त हो गया। उन्होंने कहा कि तीन साल का कार्यक्रम जनता को सरकार की उपलब्धियां बताने का अवसर होना चाहिए था, लेकिन यह कार्यक्रम अपनी नाकामियों को छुपाने और शक्ति प्रदर्शन का मंच बनकर रह गया।
जयराम ठाकुर ने कहा कि “व्यवस्था परिवर्तन” का असली चेहरा हर दिन प्रदेश की जनता के सामने उजागर हो रहा है। यह सरकार ठेकेदारों और भ्रष्ट तत्वों के इशारे पर काम कर रही है, जबकि आम आदमी की समस्याओं और जरूरतों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। प्रदेश की जनता अब समझ चुकी है कि यह सरकार केवल घोषणाओं और झूठे दावों की सरकार है, जिसमें न दिशा है और न ही दूरदृष्टि। सरकार झूठ के बजाय जनहित पर ध्यान दे तो प्रदेश के लिए बेहतर होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी मुकेश रेपसवाल ने विकासखंड मैहला की ग्राम पंचायत कुठेड़ में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

ग्राम पंचायत कुठेड़ के गांव कुठेड़, बाथरी और प्रोहो में आपदा प्रभावित परिवारों की सुनी समस्याएं एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने आज विकासखंड मैहला की ग्राम पंचायत कुठेड़ के आपदा...
article-image
पंजाब

क्या राज्यपाल को इस बात का जरा भी अंदेशा है कि वो आग से खेल रहे हैं : सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने की बड़ी टिप्पणी

नई दिल्ली : पंजाब सरकार और राज्यपाल के बीच खींचतान के मसले पर आज सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने बड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा है कि क्या राज्यपाल को इस बात...
हिमाचल प्रदेश

एचपीएसएस अधिकारी मनजीत बंसल बनीं संयुक्त सचिव, अतिरिक्त वित्त सचिव प्रदीप कुमार को सेवा विस्तार

एएम नाथ । शिमला : विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों पर उप सचिव (एचपीएसएस) मनजीत बंसल को संयुक्त सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में सरकार की ओर से मंगलवार...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर संवैधानिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ा रही सरकार : जयराम ठाकुर

पंचायत चुनाव के मामले में राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशों के विपरीत ही चलती रही सरकार हिमाचल की कबड्डी वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ियों से मिले जयराम ठाकुर, ली सेल्फी एएम नाथ। धर्मशाला :  विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!