टब्बा के जंगल में एक अजगर ने जीवित बंदर को निगला : लोगों ने छुड़ाने की कोशिश की लेकिन व असफल रहे

by

गढ़शंकर। गांव के टब्बा के जंगल में एक अजगर ने जीवित बंदर को निगल लिया। जिसे लोगों ने छुड़ाने की कोशिश की लेकिन व असफल रहे।
शिवालिक के जंगलों में गर्मियों के मौसम के दौरान उमस भरी गर्मी में अक्सर अजगर (जिन्हें स्थानीय भाषा में “सराल” कहा जाता है) अपनी बिलों से बाहर निकलकर अपने शिकार की तलाश में जंगलों में घूमते हुए देखे जाते हैं।
दोपहर करीब 11 बजे बीत इलाके के गांव टब्बा के जंगल में स्थित कुएँ के पास आमों के बाग में रहने वाले बंदरों के झुंड में से अचानक एक बंदर आम के पेड़ों के पास झाड़ियों में शिकार की तलाश में छिपे बैठे अजगर की पकड़ में आ गया। जैसे ही बंदर अजगर की पकड़ में आया, उसने जोर-जोर से चीखना शुरू कर दिया। जंगल में मौजूद लोगों ने बंदर को अजगर की पकड़ से छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। मौके पर पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया गया। कुछ ही मिनटों में अजगर ने जीवित बंदर को निगल लिया।
उल्लेखनीय है कि जुलाई से सितंबर के अंत तक शिवालिक के जंगलों और उनसे सटे खेतों में अक्सर अजगर दिखाई देते हैं। कई बार अजगर अन्य पशुओं को भी पकड़कर खा जाते हैं। ये अजगर जंगलों में पशु आदि लेकर जा रहे लोगों और किसानों के लिए भी खतरा बन सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राम नाम अति मीठा है तू गा के देख ले

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ओर समुह नगर निवासियों की और से पांच दिवसीय श्री राम कथामृत के प्रचार हेतु संध्या फेरी का आयोजन किया गया। जिसका प्रारम्भ श्री विश्वकर्मा मंदिर, सैक्टर-2,तलवाड़ा,से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अर्धनग्न अवस्था में महिला ने बयां किया दर्द – मेरे 5 बच्चे हैं, नेताजी का बेटा मुझे झाड़ियों में ले गया, दारू पी और मेरा रेप किया

गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला को अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर देखा गया। इस महिला ने रोते हुए बताया कि वह बार-बार कहती रही कि...
article-image
पंजाब

माहिलपुर में जगदंबे नौजवान सभा ने भव्य भगवती जागरण का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा –।जगदंबे नौजवान सभा, माहिलपुर की ओर से विशाल भगवती जागरण का आयोजन सरकारी स्कूल (लड़के) माहिलपुर में अध्यक्ष केवल अरोड़ा के नेतृत्व में किया गया। यह आयोजन स्थानीय निवासियों, प्रवासी भारतीयों और...
Translate »
error: Content is protected !!