टांडा मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विभाग में ताला लटकाना कौन-सा व्यवस्था परिवर्तन : जयराम ठाकुर

by

कहा, मुख्यमंत्री लोगों की जान से कर रहे खिलवाड़, सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं बंद कर निजी अस्पतालों में इलाज करवाने को कर रहे मजबूर

पहले हिम केयर को प्रभावहीन करने के बाद मेडिकल कॉलेजों के विभागों को प्रभावहीन कर किसका भला करना चाहते हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार की कार्यप्रणाली पर जमकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा में हृदय रोग विभाग में ताला लटकाने को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बड़ी आबादी के मरीजों के दिल का इलाज करने वाले हृदय रोग विभाग को सरकार ने बंद कर दिया। हृदय रोग विभाग को बंद करने का जो तरीका मुख्यमंत्री ने अपनाया है, वही आज के दौर में उनका व्यवस्था परिवर्तन है। किसी व्यवस्था या सुविधा को बंद करने से पहले मुख्यमंत्री इसी तरह के हथकंडे अपनाते हैं। अस्पताल से सुविधा छीन लो, डॉक्टर का तबादला कर दो, अस्पताल स्वतः बंद हो जाएगा। मेडिकल कॉलेज के विभागों में सभी डॉक्टरों का तबादला कर दो, लोग कुछ दिन भटकते रहेंगे, इसके बाद अस्पताल आना ही छोड़ देंगे और वह विभाग अपने आप बंद हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि हृदय रोग विभाग लोगों के जीवन से जुड़ा हुआ है। हृदय रोग की बीमारियों में कई बार तत्काल इलाज मिलना ही जीवन बचा पाता है। देरी का मतलब बहुत बड़ा नुकसान है। लेकिन सरकार ने टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष को स्वास्थ्य शिक्षा निदेशक का विशेष कार्याधिकारी बना दिया। यहां भी व्यवस्था परिवर्तन की एक झलक नजर आती है। इस नियुक्ति में भी सारे नियम-कायदे और प्रोटोकॉल ताक पर रख दिए गए। मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विभाग में डॉक्टर न होने की वजह से इलाज करवाने पहुंचे लोगों को किस तरह की असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, मुख्यमंत्री को इसकी खबर भी होनी चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज में प्रदेश भर के लोग इलाज करवाने पहुंचते थे। सरकारी अस्पताल होने के नाते वहां बेहतर और सस्ता इलाज लोगों को मिल सकता था। लेकिन हृदय रोग विभाग के एक डॉक्टर को मेडिकल लीव, दूसरे डॉक्टर को विदेशी फैलोशिप और तीसरे डॉक्टर को विशेष कार्याधिकारी बनाकर मुख्यमंत्री ने उस विभाग को ही बंद कर दिया। अब अपने परिजनों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचने वाले लोगों के पास इलाज के लिए क्या विकल्प बचा है? लोगों को अपनी जान बचाने के लिए मजबूरन महंगे निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ेगा। इलाज के नाम पर पहले ही मंगलसूत्र और जेवर गिरवी रखवा चुकी सुक्खू सरकार प्रदेश के लोगों को प्रताड़ित करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। सरकारी अस्पतालों में मिल रही सुविधाओं को बंद करके मुख्यमंत्री आखिर किसका भला करना चाहते हैं? सिर्फ स्वास्थ्य व्यवस्था को विश्वस्तरीय बताने से स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर नहीं बन सकती। इसके लिए अच्छी नीयत के साथ काम करने की जरूरत है, जो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्यप्रणाली में कहीं नजर नहीं आती।
जयराम ठाकुर ने कहा कि इसी तरह मुख्यमंत्री ने हिम केयर योजना को भी पूरी तरह से तहस-नहस किया है। पहले झूठे आरोप लगाकर योजना को बदनाम किया गया। फिर योजना में हास्यास्पद बदलाव किए गए। मरीजों को मिल रहे खाने तक में कटौती की गई। मातृशक्ति के ऑपरेशन में 5400 रुपये की वसूली शुरू की गई। हाल ही में आए नियमों से तो हिम केयर के पवित्र उद्देश्य को ही खत्म करने की कोशिश की गई। अब मुख्यमंत्री का नया फरमान है कि हिम केयर के तहत पंजीकरण शुल्क, बेड शुल्क, नर्सिंग एवं बोर्डिंग शुल्क, सर्जन, एनेस्थेटिस्ट और चिकित्सकों की फीस, एनेस्थीसिया, रक्त चढ़ाने, ऑक्सीजन, ऑपरेशन थिएटर शुल्क, सर्जिकल उपकरणों की लागत, दवाइयों, एक्स-रे, एमआरआई, सीटी स्कैन सहित पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी जांच के खर्च का क्लेम भी हिम केयर में शामिल नहीं किया जाएगा। ऐसे में सवाल उठता है कि मरीजों को हिम केयर के तहत आखिर मिलेगा क्या?
उन्होंने कहा कि हिम केयर को प्रभावहीन करने के बाद सरकार अब मेडिकल कॉलेजों के विभागों को निशाना बना रही है। मुख्यमंत्री पहले भी कमला नेहरू अस्पताल की शिफ्टिंग का तुगलकी फरमान जारी कर चुके हैं। मुख्यमंत्री से आग्रह है कि वह लोगों की जान से खिलवाड़ करना बंद करें।
———————-
सराज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से की शिष्टाचार भेंट, दीं शुभकामनाएं

​पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मंगलवार को उनके गृह विधानसभा क्षेत्र सराज की ग्राम पंचायत चिऊणी और ख़बलेच की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों ने विशेष भेंट की। इसके साथ ही पंडोह में सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत थाची, खोलनाल, कशौड एवं कुकलाह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भी उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान जयराम ठाकुर ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को उनके नवीन दायित्वों के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन करते हुए अटूट विश्वास जताया कि सभी जनप्रनिधि पूर्ण समर्पण, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ काम करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान करते हुए और विकास कार्यों को गति देते हुए अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और क्षेत्र की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण व सकारात्मक योगदान देंगे।
———————
जयराम ठाकुर ने नरेंद्र मोदी को सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री के पद पर सेवा करने हेतु दी बधाई

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश की जनता के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, उनकी कार्यशैली और विकासोन्मुखी नीतियों पर अटूट विश्वास का प्रतीक है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी एक नई पहचान बनाई है तथा सुशासन, विकास, गरीब कल्याण और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का कार्य किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को नई गति मिलेगी और देश निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतका के पति को भेंट की 2 लाख की बीमा राशि

समस्त जिला वासियों से सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ने का किया आव्हान एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपासवाल ने आज प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत मृतका कविता देवी, पत्नी संजीव,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशे की ओवरडोज से 11 लोगों ने हिमाचल में गंवाई जान -7 मामलों में 14 लोगों से 11 करोड़, 05 लाख 79 हजार 319 रुपए की संपत्ति जब्त : सरकार ने विधानसभा में दी लिखित जानकारी

 एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल में पिछले ड़ेढ साल में (31 जुलाई तक) नशे की ओवर डोज से 11 लोगों की मौत हुई है। इसी अवधि के बीच नशे के 2947 मामले दर्ज हुए हैं।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

घरेलू हिंसा की शिकायत आंगनवाड़ी केंद्रों में भी की जा सकती : घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005 में हैं कई विशेष प्रावधान

महिला एवं बाल विकास विभाग ने चकमोह में आयोजित किया जागरुकता कार्यक्रम एएम नाथ /रोहित राणा। बिझड़ी 30 नवंबर। घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005 के बारे में आम महिलाओं को जागरुक करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रायपुर-सहोड़ा की घटना के पीड़ित परिवारों से DC जतिन लाल मिले

ऊना, 13 अप्रैल। उपायुक्त जतिन लाल ने आज शुक्रवार को रायपुर-सहोड़ा में हुई दुर्घटना स्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मिलकर अपनी संवेदना जताई तथा प्रशासन की ओर से हर संभव मदद...
Translate »
error: Content is protected !!