टाहलीवाल में बॉटलिंग प्लांट सील : 128033 बल्क लीटर शराब को किया जब्त – शराब से लदे ट्रक का चालक इस संबंध में दस्तावेज नहीं दिखा पाया

by

टाहलीवाल : टाहलीवाल के बॉटलिंग प्लांट का राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना ने औचक निरीक्षण किया और अनियमितताएं पाए जाने पर स्टॉक जब्त कर प्लांट को सील कर लिया। गत 15 और 16 मार्च को टाहलीवाल क्षेत्र के बॉटलिंग संयंत्र का राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। विभागीय दल ने शराब से लदा ट्रक उद्योग के प्रांगण में खड़ा देखा।
ट्रक का चालक इस संबंध में दस्तावेज नहीं दिखा पाया। अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में पाया कि गाड़ी में लदी शराब संयंत्र में बनाकर भरी गई है। जांच को आगे बढ़ाने पर पाया कि देसी, अंग्रेजी शराब और ईएनए में एल्कोहल की डिग्री में भी अंतर है। इसके बाद सारे स्टॉक 128033.22 बल्क लीटर को जब्त किया गया और प्लांट को सील कर दिया गया। विभागीय टीम ने जांच में यह भी सामने पाया है कि प्लांट में अंग्रेजी एवं देसी शराब की बॉटलिंग के मापदंडों में अनियमितता है। यहां लगाए सीसीटीवी भी नाममात्र हैं। विभाग ने संबंध आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

टाहलीवाल के देसी एवं अंग्रेजी शराब की बॉटलिंग प्लांट में अनियमितता पाई गई हैं। इसको सील किया गया है तो स्टॉक कब्जे में लिया गया है। विभाग आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई को जारी रखेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा पर ऊना में 15 अप्रैल से 1 मई तक आयोजित होंगे कार्यक्रम

एसडीएम डॉ. निधि पटेल ने स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा पर बुलाई बैठक ऊना : स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा कार्यक्रम ऊना विकास खण्ड में 15 अप्रैल से 1 मई तक आयोजित किया जा रहा है,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रशिक्षण पूरा कर चुकी छात्राओं को प्रदान की डिग्री : स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा का दीक्षांत समारोह आयोजित

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, (ककीरा) –   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा में आयोजित 11वें वार्षिक दीक्षांत समारोह...
हिमाचल प्रदेश

पदों के लिए साक्षात्कार पांच जनवरी को : सिक्योरिटी गार्ड, सेल्समैन, अकाउंटेंट, ब्यूटीशियन और सामान्य ड्यूटी के पद

ऊना : मैसर्ज सेफ फ्यूचर कंपलीट सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड सुंदरनगर की ओर से सिक्योरिटी गार्ड, सेल्समैन, अकाउंटेंट, ब्यूटीशियन और सामान्य ड्यूटी के विभिन्न पद भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री मान ने की मुलाकात : भगवंत मान ने  बताया कि  केजरीवाल ने यह भी कहा कि इस चुनाव के दौरान यदि इंडिया गठबंधन कहीं भी आम आदमी पार्टी के किसी नेता को बुलाता, तो जरूर जाना

नई दिल्ली :   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात की है। मुलाकात के बाद भगवंत मान ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!