टिकट के दावेदारों पर सर्वे करवा रही कांग्रेस, हाईकमान करेगा अंतिम फैसला : पंजाब कांग्रेस कल से शुरू करेगी ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’  अभियान —

by

 12 मार्च को तीनों क्षेत्रों में निकलेगी साइकिल रैली

परगट सिंह बोले- आईटी, कृषि और उद्योग सहित हर वर्ग तक पहुंचेगी पार्टी; उम्मीदवारों की पहली सूची पर चल रहा मंथन, सांसदों के चुनाव लड़ने का फैसला हाईकमान करेगा

चंडीगढ़। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कांग्रेस ने जनसंपर्क अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह के अनुसार, पार्टी कल से ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान शुरू करेगी। इसके जरिए प्रदेश के अलग-अलग वर्गों तक पहुंचकर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने जाएंगे। अभियान में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

चंडीगढ़ में सोमवार को सभी जिलों के कांग्रेस प्रधानों के साथ बैठक के बाद परगट सिंह ने बताया कि 12 मार्च को माझा, दोआबा और मालवा में साइकिल रैलियां निकाली जाएंगी। इन रैलियों में भी पार्टी के नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान आईटी सेक्टर, कृषि, उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ संवाद किया जाएगा।

कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक मुद्दे भी उठाएगी कांग्रेस

परगट सिंह ने कहा कि अभियान के दौरान पंजाब की कानून-व्यवस्था, पुलिस की भूमिका, सरकार पर लगाए जा रहे धक्केशाही के आरोप और ब्यूरोक्रेसी से जुड़े मुद्दों पर लोगों की राय ली जाएगी। बैठक में जिलाध्यक्षों से प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक हालात का फीडबैक भी लिया गया।

उम्मीदवारों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया जारी

विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर परगट सिंह ने बताया कि पार्टी में विचार-विमर्श चल रहा है। अलग-अलग कमेटियों की बैठकें हो रही हैं और संभावित उम्मीदवारों को लेकर सर्वे भी करवाया जा रहा है। पहले पार्टी के भीतर चर्चा होगी, जिसके बाद जल्द ही उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला प्रदेश कांग्रेस का नहीं, बल्कि पार्टी हाईकमान का होगा। पंजाब में कांग्रेस के सात सांसद हैं। इनमें से किसे विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारना है, इसका निर्णय हाईकमान ही करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास गढ़ीमानसोवल में श्री गुरु रविदास जी का प्रकाशोतस्व मनाया

गढ़शंकर। गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास गढ़ीमानसोवल में श्री गुरु रविदास जी की 649वीं प्रकाशोतस्व पर समागम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों संख्यां में की संगत ने पहुँच कर श्री गुरु रविदास जी के...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल धमाई में शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया

गढ़शंकर, 28 सितम्बर : सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल धमाई में शहीद भगत सिंह का 115वां जन्मदिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में प्रिंसिपल पूनम शर्मा के निर्देशों पर मैडम कुलविन्द्र कौर एवं सुनीता कुमारी की...
article-image
पंजाब

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव: जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार : डीसी हिमांशु जैन

लुधियाना/दलजीत अजनोहा ;लुधियाना वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में 19 जून 2025 को होने वाले उपचुनाव के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर लुधियाना हिमांशु जैन (IAS) ने वरिष्ठ पत्रकार...
Translate »
error: Content is protected !!