टीचर सस्पेंड : जेबीटी ने 8 साल के छात्र को पीटा, बच्चे के कान का करवाना पड़ा ऑपरेशन

by

एएम नाथ । चंबा : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रोहड़ू के बाद अब चंबा में छात्र से मारपीट के आरोप में जेबीटी टीचर को शिक्षा विभाग ने सस्पेंड कर दिया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

वीडियो में चंबा के मेहला ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल तागी के एक छात्र के साथ कथित तौर पर मारपीट करते हुए शिक्षक को देखा गया था. छात्र के परिजनों ने उसके कान में चोट लगने और चंबा में ऑपरेशन के आरोप लगाए थे. घटना को लेकर इस मामले में जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग ने जेबीटी शिक्षक अश्वनी कुमार को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है. आदेश जिला प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक (प्राथमिक), चंबा की ओर से जारी किया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान अश्वनी कुमार का मुख्यालय खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कलेह (नक्कड़), जिला चंबा रहेगा. विभाग ने स्पष्ट किया है कि निलंबन अवधि में शिक्षक बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे. यह कार्रवाई सरकारी सेवक आचरण नियम 1964 और केंद्रीय सिविल सेवा (नियंत्रण व अपील) नियम 1965 के तहत की गई है. प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चम्बा जिला बलवीर सिंह ने बताया कि तीन सदस्यीय कमेटी ने स्कूल में जाकर जांच की है।

बच्चे के परिजनों का आरोप है कि 17 अक्तूबर को उनके आठ साल के बच्चे के साथ मारपीट की थी. टीचर ने बच्चे के कान खींचे थे और अब कान का ऑपरेशन करवाया गया है. उन्होंने दावा किया कि पहले भी टीचर के खिलाफ पहले भी शिकायतें हुई हैं. मेरी पत्नी स्कूल में ही मिड डे मिल वर्कर है।

पिता का आरोप है कि जेबीटी टीचर स्कूल नहीं आता है और उनकी पत्नी को कहता है कि तुम बच्चों को देख लेना और वह लेट आएगा. जेबीटी टीचर अश्वनी ने कहा कि मुझ पर झूठे आरोप लगाए गए हैं. मेरा बच्चा भी स्कूल में पढ़ता है और विभाग जो भी कार्रवाई करेगी, उसमें मेरा पूरा साथ रहेगा. डीसी चंबा मुकेश रेस्पाल में इस मामले में कहा कि जांच के आदेश दिए गए हैं और विभाग से भी रिपोर्ट मांगी गई है।

रोहड़ू में महिला टीचर ने बच्चे को पीटा था : 

इससे पहले, हाल ही में शिमला के रोहड़ू में एक प्राइमरी स्कूल की महिला टीचर ने बच्चे को कांटेदार झाड़ियों से पीटा था और इस घटना का वीडियो काफी वायरल हुआ था. महिला टीचर को सस्पेंड करने के बाद मामला भी दर्ज किया गया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किए 25.86 करोड रुपए के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास

अल्पसंख्यक मंत्रालय के अंतर्गत जिला चंबा में 31 करोड़ रुपए के विकास कार्य प्रगति पर : किरेन रिजिजू कहा, हज यात्रा पर जाने वाले जिला चंबा से संबंधित 65 हज यात्री शामिल एएम नाथ।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एंटी-चिट्टा अभियान बना जन-आंदोलन, ऊना जिले में मिशन मोड में निर्णायक कार्रवाई : सीएम स्वयं कर रहे नेतृत्व, वॉकथॉन के जरिए जन जागरण की अलख

रोहित जसवाल। ऊना, 22 दिसंबर. मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के संकल्पवान नेतृत्व में नशा-मुक्त हिमाचल के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रदेशभर में चलाया जा रहा एंटी-चिट्टा अभियान अब एक व्यापक जन-आंदोलन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीड़ में पैराग्लाइडिंग करती महिला पायलट की उड़ान भरने के दौरान गिरने से मौत

एएम नाथ। धर्मशाला :   जिला कांगड़ा के विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ से उड़ान भरने वाली एक महिला पायलट की पैराग्लाइडिंग करते समय गिरने से मौत हो गई। मृतक पायलट रितु चोपड़ा पत्नी आशुतोष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संस्कृति संरक्षण में उत्सवों एवं महोत्सवों की सराहनीय भूमिका – जगत सिंह नेगी

एएम नाथ। अर्की : राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास तथा जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण में विभिन्न उत्सवों एवं महोत्सवों की सराहनीय भूमिका रही...
Translate »
error: Content is protected !!