DPRO बलबीर सिंह ने प्रेस प्रतिनिधियों के साथ की शिष्टाचार भेंटवार्ता : सूचना- संपर्क -सेवा को बनाया जाएगा और अधिक प्रभावी 

by
एएम नाथ। चंबा, 15 मार्च :    ज़िला लोक संपर्क अधिकारी चंबा का पदभार ग्रहण करने के पश्चात  बलबीर सिंह ने आज ज़िला मुख्यालय स्तर पर कार्यरत  प्रेस प्रतिनिधियों के साथ शिष्टाचार भेंटवार्ता की।
मूलतः ज़िला  ऊना के  निवासी बलबीर सिंह ने मीडिया कर्मियों के साथ  संवाद के दौरान बताया कि विभागीय दक्षता का समुचित उपयोग सुनिश्चित बनाते हुए  अपनी प्राथमिकताओं  में सरकार   द्वारा कार्यान्वित की जा रही सभी जन कल्याणकारी नीतियों, कार्यक्रमों, योजनाओं तथा उपलब्धियों  का प्रभावी प्रचार-प्रसार  सुनिश्चित बनाया जाएगा।
साथ में उन्होंने ये भी कहा कि मीडिया के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर  तत्काल सूचना संप्रेषण का कार्य किया जाएगा।
विभागीय प्रेरणा सूचना- संपर्क -सेवा को ज़िला में और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
बलबीर सिंह, ज़िला लोक संपर्क अधिकारी चंबा का पद भार ग्रहण करने से पहले ज़िला ऊना में सहायक लोक संपर्क अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे ।
 वर्ष 1999 से  विभाग में अपनी सेवाएं शुरू करने के पश्चात गत 25 वर्षों के दौरान उन्होंने ज़िला सोलन,लाहौल  एवं स्पीति तथा सिरमौर  में भी  अपनी सेवाएं प्रदान की हैं ।
इससे पहले  अध्यक्ष प्रेस क्लब चंबा  दीपक शर्मा  तथा सहयोगियों ने ज़िला चंबा में अपनी विभागीय सेवाएं आरंभ करने पर  ज़िला लोक संपर्क अधिकारी चंबा का  स्वागत किया तथा  प्रेस क्लब चंबा की ओर से उन्हे हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया ।
प्रेस प्रतिनिधियों में सोमी प्रकाश भुवेवटा, सुभाष अग्निहोत्री, काकू चौहान, महेंद्र  रिशव महेंद्रु, जितेंद्र खन्ना, अनिल कुमार  सहित सहायक लोक संपर्क अधिकारी राकेश कुमार, तकनीकी सहायक  सुभाष, सुरेश कुमार  इस अवसर पर उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1 करोड़ 60 लाख 50 हजार रुपए के गहने बरामद : पांवटा साहिब पुलिस को मिली बढ़ी सफलता

पांवटा साहिब। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर की गई नाकाबंदी के दौरान पांवटा साहिब पुलिस को एक बढ़ी सफलता हासिल हुई है। जिसमें भारी मात्रा में गहनों व हीरों की तस्करी करके दिल्ली से उत्तराखंड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा ने नवनियुक्त डीसी को दी शुभकामनाएं

हमीरपुर 14 फरवरी। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) हमीरपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा ने बुधवार को उपायुक्त अमरजीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें हमीरपुर के उपायुक्त का कार्यभार संभालने पर बधाई एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोर्ट परिसर से चिट्टा आरोपी फरार, पहली मंजिल से लगाई छलांग : डेढ़ घंटे बाद पकड़ा, दो पुलिसकर्मी निलंबित

एएम नाथ।  बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में चिट्टा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार एक आरोपी मंगलवार को न्यायालय परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी ने कोर्ट परिसर की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित : चम्बी में क्षतिग्रस्त दुकानों को मिलेगा उचित मुआवजा: केवल पठानिया*

आपदा प्रभावितों को त्वरित राहत के लिए राजस्व विभाग को निर्देश एएम नाथ। धर्मशाला, 21 जुलाई। विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज सोमवार को विधानसभा परिसर तपोवन में शाहपुर...
Translate »
error: Content is protected !!