टूटो मजारा स्थित निर्मल कुटिया में 41 दिवसीय सुखमनी साहिब जाप तप समागम संपन्न होगा

by

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : जिला होशियारपुर के गांव टूटो मजारा स्थित निर्मल कुटिया ब्रह्मलीन संत बाबा दलेल सिंह जी में 26वां महान गुरमत संत समागम एवं वार्षिक बरसी का आयोजन इस वर्ष भी अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया जा रहा है। इस वर्ष भी यह समागम निर्मल कुटिया के मुख्य गद्दीनशीन बाबा मख्खन सिंह और बाबा बलबीर सिंह शास्त्री जी के नेतृत्व में समूह संगतों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, 41 दिनों तक चलने वाले श्री सुखमनी साहिब जप तप समागम, जो 21 सितंबर को आरंभ किए गए थे उनका 31 अक्टूबर को संपन्न होगा। समापन अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र पाठ “सुखमनी साहिब” के भोग डाले जाएंगे। इसके पश्चात बाबा बलबीर सिंह शास्त्री द्वारा मधुर गुरबाणी कीर्तन किया जाएगा।समारोह के दौरान सुखमनी साहिब जप तप समागम में भाग लेने वाली बीबियों और बच्चियों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम उपरांत संगतों के लिए बाबा जी का भंडारा निरन्तर वितरित किया जाएगा।यह धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं में आध्यात्मिकता, सेवा भावना और संगति के मूल्यों को सुदृढ़ करने का प्रतीक माना जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जीवन जागृति मंच गढ़शंकर की टीम ने  82 ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर लगाए रिफ्लेक्टर

गढ़शंकर : भारत के 77वें गणतंत्र दिवस को समर्पित, जीवन जागृति मंच (रजि.) गढ़शंकर की टीम ने कीमती इंसानी जानें बचाने की कोशिश के तहत कोऑपरेटिव शुगर मिल नवांशहर में ट्रैक्टर ड्राइवरों को ट्रैफिक...
article-image
पंजाब

गांव अजनोहा में 77 वा वार्षिक गुगा जाहिर वीर का जोड़ मेला करवाया

इस अवसर पर सेवादार बाबा हरकीरत सिंह गोरखा के नेतृत्व छिझ मेला करवाया गया *इस छिझ मेले में 30 पहलवानों ने भाग लिया और पटके की कुश्ती सुरमू पहलवान ने शेरा अमृतसर की पराजित...
article-image
पंजाब

मुक्तसर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी का आरोप, रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिली घायल; मां का प्रेमी गिरफ्तार

गिद्दड़बाहा रेलवे स्टेशन के पास गंभीर हालत में मिली बच्ची, समाजसेवियों ने अस्पताल पहुंचाया; मेडिकल जांच में गंभीर चोटों के निशान श्री मुक्तसर साहिब। पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले के गिद्दड़बाहा में तीन...
Translate »
error: Content is protected !!