टेंपू से टकरा कर घायल हुए व्यक्ति की मौत, केस दर्ज।

by

गढ़शंकर – टेंपू के साथ टकराकर घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत होने के कारण गढ़शंकर पुलिस ने टेंपू चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। जोगिंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी अलाचोर जिला नवाशहर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका 33 वर्षीय लड़का अपनी बाइक नंबर पब32जेड4955 पर सवार होकर 22 मई को सैला खुर्द जा रहा था इस दौरान वह जब अड्डा स्तनोर पर पहुंचा तो एक टेंपू नंबर पब07एए8704 जो आगे जा रहा था के चालक ने लापरवाही बरतते हुए एकदम से मोड़ दिया जिसके कारण उसका लड़के की बाइक को टक्कर मार दी और वह घायल हो गया और इलाज के लिए उसे सिविल अस्पताल गढ़शंकर दाखिल कराया गया यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए नवाशहर के निजी अस्पताल में भेज दिया गया उन्होंने बताया कि उसकी बेटा कोमा में चला गया था और उसके बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ लेजाया गया और 3 जून को उसकी मौत सिविल अस्पताल नवाशहर में हो गई। उसने बताया कि उसके बेटे तरनजीत की मौत टेंपू चालक की लापरवाही से हुई है इसलिए उसके विरुद्ध कडी कारवाई की जाए। गढ़शंकर पुलिस ने जोगिंदर सिंह के बयान पर बलजिंदर सिंह पुत्र रशपाल सिंह निवासी बड़ेसरो थाना गढ़शंकर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली में सांस्कृतिक प्रदर्शनी का आयोजन किया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन संचालित शिक्षण संस्थान संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर एक सांस्कृतिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी...
article-image
पंजाब

600 अवैध बसों के परमिट किए रद्द : पंजाब में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़ : परिवहन विभाग ने पंजाब में बड़ी कार्रवाई की है। बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 600 बसों के परमिट रद्द कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये परमिट अवैध तरीके...
article-image
पंजाब

साढ़े 3 करोड़ के डायमंड और गोल्ड ज्वैलरी बरामद : सीबीआई ने महिला डॉक्टर के लॉकर को खुलवाया

चंडीगढ़: पी.जी.आई. के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच में वीरवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पौने 12 बजे दिल्ली नंबर की 2 गाडिय़ों में सी.बी.आई. की टीम आई।  टीम सीधा ब्रांच मैनेजर...
article-image
पंजाब

हिंदी दिवस पर प्रोफेसर सरोज शर्मा को मिला काव्य रत्न सम्मान 

होशियारपुर : राजकीय महाविद्यालय होशियारपुर के हिंदी विभाग की सहायक प्रोफेसर सरोज शर्मा को नेपाल के लुंबिनी में आयोजित किए गए अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में हिंदी काव्य रत्न से सम्मानित किया गया। नेपाल...
Translate »
error: Content is protected !!