ट्रंप को मिल गया करारा जवाब : ट्रंप ने ऐपल को फरमान जारी किया था भारत में आईफोन बनाना बंद करो

by
भारत में iPhone मैन्युफैक्चरिंग को लेकर हाल ही में अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने Apple को भारत में प्रोडक्शन रोकने की सलाह दी।
अब इस पर Apple का रुख साफ हो गया है. Apple भारत में iPhone मैन्युफैक्चरिंग को लेकर अपने फैसले पर अडिग है।  कंपनी के सूत्रों के अनुसार, भारत में निर्माण कार्य को लेकर कोई बदलाव नहीं होगा और प्रोडक्शन प्लान पहले की तरह चलता रहेगा. यह प्रतिक्रिया उस समय आई है जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- मैं नहीं चाहता कि आप भारत में iPhone बनाएं।
भारत में Apple का बढ़ता निवेश
Apple पिछले कुछ सालों में भारत में मैन्युफैक्चरिंग को लेकर बड़ी तेजी से आगे बढ़ा है. वर्तमान में कंपनी भारत में iPhone 12, 13, 14 और अब iPhone 15 मॉडल्स का उत्पादन कर रही है.Foxconn और Pegatron जैसी कंपनियां भारत में Apple के लिए iPhoneअसेंबल कर रही हैं. कंपनी का मकसद चीन पर निर्भरता को कम करना और Make in India को बढ़ावा देना है।
Apple ने क्या कहा?
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट की मानें, तो Apple के करीबी सूत्रों ने स्पष्ट किया कि भारत में iPhone मैन्युफैक्चरिंग बदस्तूर जारी रहेगी और इस दिशा में कंपनी का भरोसा मजबूत है. भारत सरकार के साथ मिलकर Apple अपने प्रोडक्शन और ऑपरेशंस को और बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है।
क्यों अहम है भारत?
भारत आज Apple के लिए न केवल एक बड़ा बाजार बन गया है, बल्कि एक प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग हब भी बन रहा है। काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, भारत में अब Apple के iPhone प्रोडक्शन का हिस्सा 7% से बढ़कर 14% तक पहुंच गया है. इससे भारत को टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में ग्लोबल पहचान भी मिल रही है।
ट्रंप की टिप्पणी का क्या असर?
ट्रंप का बयान भले ही सियासी नजरिए से आया हो, लेकिन Apple जैसे वैश्विक ब्रांड्स अपनी स्ट्रैटेजी को आर्थिक और लॉजिस्टिक आधार पर तय करते हैं. ऐसे में भारत को लेकर ट्रंप की टिप्पणी का सीधा असर कंपनी की नीतियों पर नहीं पड़ेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रत्येक विस क्षेत्र में बनेगा आदर्श स्वास्थ्य संस्थान: शांडिल

स्वास्थ्य मंत्री ने निशुल्क मेगा मेडिकल कैंप का किया शुभारंभ धर्मशाला, 26 जुलाई। वर्तमान सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प है इसी दिशा में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में...
article-image
पंजाब

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की कैबिनेट मंत्री जिंपा ने होशियारपुर वासियों को दी शुभकामनाएं : श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई शोभा यात्रा में हिस्सा लेकर व लंगर सेवा कर आशीर्वाद किया प्राप्त

होशियारपुर, 05 सितंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने श्री शिवरात्रि एवं उत्सव कमेटी की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभा यात्रा में हिस्सा लेते हुए भगवान श्री...
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में अब पंचायतें बताएंगी लोगों को कोरोना महामारी में उनके दायित्व उपायुक्त राघव शर्मा ने जिला की पंचायतों को जारी किए निर्देश

ऊना – जिला ऊना की सभा पंचायतें अब लोगों को कोरोना महामारी के इस दौर में उनके दायित्व के बारे में अवगत करवाएंगी। इस संबंध मे आदेश जारी करते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा...
article-image
पंजाब

सांसद रवनीत बिट्टू ने यह कदम खुद को मिल रही सुरक्षा और सुविधाओं की रक्षा के लिए उठाया -बाजवा

चंडीगढ़  : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बडिंग पहले ही सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के पार्टी छोड़ने पर नाराजगी जता चुके हैं। अब विपक्षी नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू...
Translate »
error: Content is protected !!