ट्रेक्टरों पर अश्लील गाने चलते कारवाई हो : पांचवीं कक्षा की छात्रा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

by

सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर तेजी से वायरल हो रहा मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
गढ़शंकर – पंजाब के हर शहर हर गांव की गलियों में वाहनों पर बड़े साउंड सिस्टम लगाकर बजाए जा रहे गंदे गानों से लोग परेशान हैं और इसपर उच्चतम न्यायालय द्वारा सरकारों को नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है कि ऐसे वाहनों पर लगे साउंड सिस्टम को जब्त किया जाए और वाहन का चालान किया जाए लेकिन उच्चतम न्यायालय के आदेशों के उलट शहरों व गावो में डीजे लगाकर व वाहनों पर साउंड सिस्टम लगाकर तेज आवाज से ऐसे गीत लगाए जाते हैं जिसे परिवार में बैठकर सुना नही जा सकता। पुलिस प्रशासन ऐसे वाहनों पर दरियादिली दिखाते हुए चुप रहते हैं लेकिन मरीजों को इस आवाज से काफी परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे ही गंदे गीतों से परेशान होकर पांचवीं कक्षा की लड़की उज्वल कौर ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नाम पंजाबी भाषा में पत्र लिखा है जो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। उज्ज्वल कौर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नाम लिखे पत्र में कहा है कि वह पांचवीं कक्षा में पड़ती है और उसका घर सड़क के किनारे पर है यहां से ट्रैक्टर चालक अपने ट्रेक्टरों पर तेज आवाज से गंदे गीत लगाकर गुजरते हैं जिसे परिवार में बैठकर सुनना मुश्किल है। उसने मांग की है कि इन लोगों के विरुद्ध कडी करवाई की जाए ताकि वह अपने घरों में से आराम से रह सकें।
फ़ोटो :
सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर तेजी से हो रहा पांचवीं कक्षा की छात्रा लिखा गया पत्र।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पत्नी सोनम ने हनीमून पर 2186 KM दूर से बुलवाए थे भाड़े के किलर्स : एक फोन कॉल से कैसे खुला राजा रघुवंशी की हत्या का राज

मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी ने सोनम से शादी की. दोनों परिवार इस शादी से बेहद खुश थे. शादी के बाद हर कपल की तरह राजा-सोनम ने भी हनीमून पर जाने का प्लान बनाया....
article-image
पंजाब

डॉ. गुरप्रीत कौर मान की उपस्थिति में नगर कौंसिल अध्यक्ष आशु अरोड़ा ने संभाला पद

विधायक घुम्मन के नेतृत्व में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में डॉ. चब्बेवाल और अन्य हस्तियों ने की शिरकत होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  नगर कौंसिल तलवाड़ा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हर्ष कुमार आशु अरोड़ा ने आज...
article-image
पंजाब

खुरालगढ़ साहिब में 4 से 6 दिसंबर तक मनाया जाएगा गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व

काशी, जम्मू, फरीदकोट और बठिंडा से 3 दिसंबर को पहुंचेंगी चार विशाल शोभायात्राएं | श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए बनेगी टेंट सिटी गढ़शंकर , 3 दिसंबर। पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु रविदास...
article-image
पंजाब

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ जारी रखने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्यः मुख्य कृषि अधिकारी

होशियारपुर, 13 जनवरीः जिले के मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. दपिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस...
Translate »
error: Content is protected !!