ट्रेवल एजेंट ने पार्लर का काम दिलाने के नाम पर होशियारपुर की युवती को ओमान के शेख को बेचा : ओमान से लौटने के बाद पीड़ित युवती ने आपबीती की बयां

by

सुल्तानपुर लोधी :  ट्रेवल एजेंट ने पार्लर का काम दिलाने के नाम पर होशियारपुर की एक युवती को ओमान के शेख को बेच दिया। वहां शेख ने युवती को बंधक बना लिया। विरोध करने पर मारा-पीटा और कई दिनों तक भूखा रखा। युवती को शेख के घर का काम करना पड़ता था। वहीं विरोध करने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। ओमान से लौटने के बाद पीड़ित युवती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आपबीती बयां की। पंजाब किसान यूनियन (बागी) के प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह जब्बोवाल, प्रदेश महासचिव गुरदीप सिंह भंडाल, प्रदेश उपाध्यक्ष रविंदर सिंह कोलियांवाल, उप कोषाध्यक्ष कुलजीत सिंह तलवंडी के प्रयास से सकुशल वतन लौटने पर युवती ने जहां यूनियन का आभार जताया, वहीं वहां अब भी फंसीं पंजाब की युवतियों का हाल बयां किया।

सुल्तानपुर लोधी प्रेस क्लब में पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि अवैध एजेंट गरीब परिवारों की युवतियों को पार्लर में अच्छी नौकरी दिलाने का लालच देकर विदेश भेजते हैं। जहां लड़कियों को फिर धोखे से बेच दिया जाता है। इस तरह ये माफिया बेहद गलत धंधा कर लड़कियों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। उसने आरोप लगाया कि उसे भी बेचकर ओमान भेज दिया गया। ट्रैवल एजेंट ने अच्छे भविष्य के सपने दिखाकर टूरिस्ट वीजे पर विदेश भेजा था। वहां पहुंचने पर उसने विरोध किया तो उसके दस्तावेज छीन लिए गए और उसे एक शेख के घर में काम करने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद उसे पीटा गया और बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया गया। भूखा रखा गया और यह प्रताड़ना 20-25 दिनों तक जारी रही। पीड़िता ने एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अन्य लड़कियों को वापस लाने के कदम उठाए भारत सरकार :  पीड़ित युवती ने बताया कि भारत वापस जाने की बात करने पर उसे पीटा गया। वहां पंजाब की कई और लड़कियां फंसीं हैं। उन पर भी जुल्म हो रहा है। भारत सरकार इन लड़कियों को वापस लाने के कदम उठाए। पीड़िता ने बताया कि किसी तरह परिवार से अपनी आपबीती साझा की। इसके बाद परिवारवालों ने पंजाब किसान यूनियन (बागी) के सदर से संपर्क किया। उनकी मदद से वह भारत लौट पाई है। यूनियन नेताओं ने जिला होशियारपुर के गढ़शंकर थाने की पुलिस पर शिकायत देने के बावजूद एजेंट पर कानूनी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।  प्रदेश महासचिव गुरदीप सिंह भंडाल ने कहा कि उक्त ट्रैवल एजेंट व उसके साथियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस परिवार को एजेंट के साथ राजीनामा करने को कह रही है। उन्होंने कहा कि उक्त ट्रैवल एजेंट अपने साथियों के साथ गरीब घर की लड़कियों को विदेश में बेच रहा है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री से भी इस मामले में एजेंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भारतीय सेना और केंद्रीय संचार ब्यूरो ( सीबीसी ) ने अग्निपथ योजना के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया

ज्यादा से ज्यादा जागरूकता के लिए जिला होशियारपुर के आईटीआई, पॉलिटेक्निक और कॉलेजों को ऑनलाइन लिंक किया गया अग्निपथ योजना की ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईई) की अंतिम तिथि 15 मार्च तलवाड़ा : केंद्रीय...
article-image
पंजाब

राम राज्य को स्थापित करने के लिए श्री राम को जानना होगा – साध्वी शचि भारती 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्री राम लीला ग्राउंड, गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल बॉयज, ऊना (हि.प्र.) में भव्य श्री राम कथा का आयोजन किया गया। आज की कथा में विशेष रूप...
article-image
पंजाब

आप सरकार से किसानों को झूठे वायदों व लाठियों के सिवा कुछ नहीं मिला – तीक्ष्ण सूद

गेहू तथा अन्य ख़राब हुई फसलों के लिए 50 हज़ार प्रति ऐकड़ मुआवजा दे सरकार होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में आम आदमी...
Translate »
error: Content is protected !!