ट्रैफिक जाम, धरना प्रदर्शन : गढ़शंकर झुंगीयां सड़क की दयनीय दशा और सड़क के धीमी गति निर्माण के कारण लेकर कंडी संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में लोगों ने किया

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर झुंगीयां सड़क की दयनीय दशा के कारण और सड़क के निर्माण धीमी गति के कारण लोगों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर कंडी संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में लोगों ने सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक ट्रक यूनियन गढ़शंकर के सामने ट्रैफिक जाम कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार, पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कामरेड दरशन सिंह मट्टू, बीबी सुभाष मट्टू, गुरनेक सिंह भजल, महां सिंह रोड़ी व पंडित रविंदर नीटा ने कहा कि विभिन्न संगठन काफी अरसे से सड़क की खस्ताहाल हालत को लेकर अधिकारियों व हल्का विधायक से मिलकर इसकी मरम्मत के कर रहे थे। जिसके बाद सड़क का आखिर निर्माण कार्य शुरू हुआ लेकिन इसके निर्माण की गति बहूत धीमी है। उन्हींनो ने निर्माण कार्य मे तेजी लाने का आग्रह किया और कहा के यहां पानी का निकास नही वहां पर पानी ने निकास के लिए नाले बनाये जाए औऱ यहां सड़क पर पानी ज्ज्यादा गुजरता है , वहां पर सीमेन्टेड सड़क का निर्माण किया जाए। उन्हींनो सड़क निर्माण कार्य में बढ़िया मेटेरियल का प्रयोग करने की बात सुनिशित करने की मांग भी की।
उन्होंने कहा कि सड़क की खस्ताहाल हालत के लिए हिमाचल प्रदेश से रेत-बजरी भरकर लाने वाले ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध प्रशासन दुआरा कार्यवाही न होना भी जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि इन भारी वाहनों से टकराकर दर्जन के करीब लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन सरकार इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि ओवरलोड टिपरों को दिन में बंद कर रात को चलाने का के भी निश्चित किया जाए। लेकिन पुलिस प्रशासन ने इस पर चुप्पी साध रखी है। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने समय पर इस सड़क की मुरम्मत नही की तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते भारी वाहनों के कारण उड़ती धूल मिट्टी के कारण इलाके में रहने वाले लोगों को घातक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं । इस प्रदर्शन में कैप्टन करनैल सिंह, साधू राम, गुरदर्शन सिंह, राजिंदर पाल, गुरमेल कलसी, बलवंत सिंह, जरनैल सिंह, जुझार सिंह, परमजीत सिंह, शेर जंगसिंह बहादुर, अवतार सिंह, राजिंदर कुमार, सुरिंदर पाल, पियारा सिंह, हजूरा, तरसेम लाल, हरभजन सिंह अटवाल, प्रेम सिंह राणा, सतविंदर सिंह, बख्सीश सिंह दियाल, करनैल सिंह, सरबजीत सिंह सूनी, राम मूर्ति, जीत राम, बूटा सिंह, अशोक कुमार, कलभूषन पूर्व सरपंच, पाल राम, गुरमीत सिंह, जसकरण सिंह, संतोख सिंह व बलविंदर सिंह बिंदर सहित भारी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल होंगे मुख्य अतिथि : 26 जनवरी को छात्र स्कूल ऊना में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 जनवरी. ऊना में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदेश के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय और अधिकारिता, सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चैत्र मास मेले के लिए सजा बाबा बालक नाथ मंदिर

दियोटसिद्ध 13 मार्च :  उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेले वीरवार से आरंभ हो जाएंगे। पूरा महीने तक चलने वाले इस मेले के लिए सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरों से वंचित परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत होगा नया सर्वेक्षण – सर्वे को शुरू करने के लिए समस्त औपचारिकतायें पूर्ण : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जिला चंबा में अब तक 20 हजार से अधिक  लोगों को आवास उपलब्ध करवाए गए हैं यही नहीं शेष पात्र परिवारों को वर्ष 2029 तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला एवं सत्र न्यायाधीश डी आर ठाकुर सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने बसाल में रोपे पौधे

ऊना- जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर ठाकुर सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने आज बसाल में पौधारोपण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रीति ठाकुर, सीजेएम अविनाश चंद्र, सचिव डीएलएसए विवेक खनाल,...
Translate »
error: Content is protected !!