अब हार के जिम्मेदार ही कर रहे मंथन का नाटक: पवन दीवान हरीश चौधरी का इस्तीफा ले हाईकमान

by

लुधियाना 15 मार्च: पंजाब में कांग्रेस की हार के लिए जिम्मेदारों द्वारा ही अब उस पर मंथन करने के नाटक पर पार्टी के प्रदेश महासचिव पवन दीवान ने सख्त टिप्पणी की है। उन्होंने विशेषतौर पर पंजाब कांग्रेस इंचार्ज हरीश चौधरी विधानसभा चुनाव में नीतियों का जिक्र करते हुए, सवाल किया है कि जब गुनाहगार ही जज होंगे, तो इंसाफ कौन करेगा?
यहां जारी एक बयान में, दीवान ने कहा कि पंजाब कांग्रेस की लुटिया डुबोने में हरीश चौधरी सबसे अधिक जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि बतौर प्रदेश इंचार्ज सही व्यक्तियों को टिकट देना, पार्टी में तालमेल बिठाना और लोगों तक बात पहुंचाना इनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी थी। लेकिन न तो टिकटों का सही तरीके से आबंटन कर सके, जिसके चलते सरकार से तवज्जो न मिलने पहले से नाराज वर्करों की निराशा और बढ़ी। पार्टी में तालमेल बिठाने की बात तो क्या, हर कोई नियंत्रण से बाहर जाकर बयानबाजी कर रहा था। जिसके चलते लोगों तक सही संदेश नहीं पहुंचा और नतीजा सबके सामने है।
दीवान ने जोर देते हुए कहा कि जब गुनाहगार ही जज होंगे, तो इंसाफ कौन करेगा? जिनकी नीतियों के चलते ये हालात बने, अब वही मंथन करने बैठ गए हैं। जबकि वरिष्ठ नेतृत्व को इनकी भूमिका जांचनी चाहिए और जिम्मेदारी तय करके हरीश चोधरी का इस्तीफा लेना चाहिए। हालांकि कोई जमीर वाला व्यक्ति होता, तो अब तक इस्तीफा दे चुका होता। सिर्फ 2014 लोकसभा के चुनावों के बाद जारी मंथन से कुछ नहीं होने वाला। अगर अभी भी कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में पार्टी की ओवरहालिंग के लिए मुहिम नहीं चलाई तो आने वाले वक्त में कांग्रेस की स्थिति वही होगी, जो केंद्र में बनी हुई है। नहीं तो, भाजपा के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी कांग्रेस की जगह लेनी शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नवजात बच्चियों की गांव सिंबली में मनाई दूसरी वार्षिक लोहड़ी : वक्ताओं ने बेटियों को बहादुरों की कहानियां सुनाकर साहसी बनने के लिए किया प्रोत्साहित

गढ़शंकर :  गांव सिंबली की संगत द्वारा नवजात बच्चियों की दूसरी वार्षिक लोहड़ी का आयोजन सरपंच बलवीर सिंह, हेडमास्टर हरमिंदर सिंह, मैडम मनजीत कौर, करनैल सिंह तथा कश्मीर कौर के नेतृत्व में संगत के...
article-image
पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चे ने 26 की दिल्ली ट्रैक्टर परेड में बढ़चढ़ शामिल होने का आह्वान किया

गढ़शंकर : आज संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा रिलायंस मॉल के समक्ष डा. गुरदेव सिंह देनोवाल कलां की अध्यक्षता में धरना लगाया गया। इस धरने को भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय नेता गुरचरन सिंह बसियाला,...
article-image
पंजाब

पाले दा मंदिर में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव में पूनम परदेसी के भजनों पर खूब झूमें श्रद्धालु

होशियारपुर : दलजीत अजनोहा : श्री द्वारकानाथ मंदिर (पाले का मंदिर), नई आबादी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं नन्द उत्सव बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर दीदी...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल पंडोरी बीत का राधे श्याम 8वीं कक्षा में अव्वल

गढ़शंकर : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से आठवीं कक्षा के घोषित किए गए परिणामों में गढ़शंकर के सरकारी स्कूल पंडोरी बीत के छात्र राधे श्याम पुत्र विजय कालस निवासी पंडोरी बीत ने...
Translate »
error: Content is protected !!