260 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

by

गढ़शंकर, 29 सितंबर: थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 260 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जारी प्रेस नोट में एसएचओ थाना गढ़शंकर जैपाल ने बताया कि एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाये अभियान को समय सफलता प्राप्त हुई जब एएसआई कुलविंदर सिंह चौकी बीनेवाल ने पुलिस पार्टी के साथ नाकाबंदी कर चैकिंग कर रहे थे तो उन्होंने नैनवां गांव के पास जोबनप्रीत सिंह पुत्र बनारसी दास निवासी चक्क गुजरां थाना गढ़शंकर को 260 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरोपी जोबनप्रीत सिंह के विरुद्ध 22-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर उसका रिमांड लेकर उससे पूछताछ की जायेगी की वह यह नशीला पदार्थ किस से खरीद करता है और आगे किसे बिक्री करता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

छोटा हरिद्वार में महंत महिलाओं को देखता था कपड़े बदलते, एफआईआर दर्ज : करीब 200 महिलाएं कपड़े बदलते रिकॉर्ड हुई, सीसीटीवी रिकॉर्डिम डिवाइस में 5 दिन की फीड मिली

मुरादनगर : गंगनहर में शनि मंदिर घाट पर बने महिला चेंजिंग रूम में सीसीटीवी लगाने की घटना सामने आई है। आरोप है कि यह सीसीटीवी मंदिर के महंत मुकेश ने लगाया था और इसकी...
article-image
पंजाब

बजट सत्र 1 से 15 मार्च तक : 4 मार्च को बहस होगी, 5 मार्च को वित्त मंत्री चीमा बजट पेश करेंगे,इंडस्ट्री के लिए MSME विंग स्थापित किया जाएगा

चंडीगढ़  :  पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 1 से 14 मार्च तक होगा।  यह फैसला चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट मीटिंग में  लिया गया। एक मार्च को गवर्नर विधानसभा को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन पर...
article-image
पंजाब

गणतंत्र दिवस समारोह के लिए स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के साथ विशेष बैठक का आयोजन

होशियारपुर, 10 जनवरीः गणतंत्र दिवस समारोह को और अधिक प्रेरणादायक एवं गौरवशाली बनाने के उद्देश्य से अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) राहुल चाबा की ओर से जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुहाड़ा खोली खड्ड में अज्ञात व्यक्ति के बहने की सूचना, विधायक पठानिया ने लिया स्थिति का जायजा

एएम नाथ।  शाहपुर, 16 अगस्त। शाहपुर के नजदीक पुहाड़ा में खोली खड्ड में भारी पानी के तेज बहाव के बीच एक अज्ञात व्यक्ति के बहने की सूचना मिलते ही उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर...
Translate »
error: Content is protected !!