ठेकेदारों की चिंता न करें जयराम ठाकुर, सरकार ने जारी किए 80 करोड़ : विक्रमादित्य सिंह

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग में ठेकेदारों को उनके कार्यों के भुगतान में हो रही देरी पर सरकार और विपक्ष के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर लगातार सरकार पर हमलावर हैं।
इस पर पलटवार करते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जयराम ठाकुर को ठेकेदारों की चिंता छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार चरणबद्ध तरीके से ठेकेदारों को उनके कार्यों का भुगतान कर रही है।
विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को कहा कि जयराम ठाकुर खुद मुख्यमंत्री रह चुके हैं और उन्हें प्रदेश की आर्थिक स्थिति का अंदाजा होना चाहिए। वर्तमान सरकार ने ठेकेदारों के बकाया भुगतान को लेकर ठोस कदम उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई हाई पावर कमेटी की बैठक में लोक निर्माण विभाग को 80 करोड़ रुपये जारी करने का फैसला लिया गया है। इन फंड्स का इस्तेमाल ठेकेदारों की लंबित पेमेंट्स को चुकाने के लिए किया जाएगा।
आर्थिक संकट से बाधित हुआ भुगतान
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने स्वीकार किया कि प्रदेश में आर्थिक संकट के कारण कुछ समय तक ठेकेदारों के भुगतान में देरी हुई। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा नहीं है कि ठेकेदारों को उनके काम का मेहनताना नहीं मिलेगा। सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखते हुए बकाया भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केवल आलोचना करने से बेहतर है कि जयराम ठाकुर प्रदेश की वित्तीय स्थिति और सरकार की सीमाओं को समझें। ठेकेदारों को उनकी बकाया राशि समय पर मिलेगी और सरकार इस दिशा में ईमानदारी से काम कर रही है।
लोक निर्माण मंत्री ने नई सड़कों के निर्माण को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब उन्हीं सड़कों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, जिनकी गिफ्ट डीड पूरी हो चुकी है। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि अक्सर लोग सड़क निर्माण के बाद हाई कोर्ट का रुख करते हैं और मुआवजे की मांग करते हैं जिससे निर्माण कार्य प्रभावित होता है। सरकार अब इस समस्या से बचने के लिए पहले ही गिफ्ट डीड को सुनिश्चित करेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिकन प्रोसेसिंग प्लांट के खिलाफ फिर से आक्रोश : प्रदूषण फैलाने के आरोप – गांवों के लोगों ने कहा प्रदूषण को लेकर प्रशासन ने कोई कार्रवाई न की तो वे उग्र आंदोलन शुरू करने से गुरेज नहीं करेंगे

एएम नाथ । गगरेट :  उपमंडल गगरेट की ग्राम पंचायत बड़ोह के तहत पांवड़ा में स्थापित किए चिकन प्रोसेसिंग प्लांट के खिलाफ फिर से आक्रोश के स्वर फूटने लगे हैं। लोगों ने इस यूनिट...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मशीनरी की खरीद को लोक निर्माण विभाग को 50 करोड़ जारी : सेब उत्पादक क्षेत्रों में सीजन शुरू होने से पहले सड़कें बहाल करें: मुख्यमंत्री

जुन्गा में अश्वनी खड्ड पर बनेगा बांध, मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जारी राहत कार्यों की समीक्षा की शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इलेक्शन कमीशन की बड़ी तैयारी, बिहार विधानसभा चुनाव सहित इन राज्यों में उप चुनाव के लिए 320 आईएएस और 60 आईपीएस की नियुक्ति

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) संविधान के अनुच्छेद 324 द्वारा उसे प्रदत्त पूर्ण शक्तियों और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 20बी द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत एक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के संचालन पर निगरानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नैनीखड्ड में भी किया जाएगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने का प्रयास : पर्यटन के लिहाज से विकसित होगा खिरडीधार,संधारा, बगढ़ार और मेल क्षेत्र – कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने किया ग्राम पंचायत चूहन में गढ़ संपर्क मार्ग और नैनीखड्ड में किहार संपर्क मार्ग का भूमि पूजन 1 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से निर्मित होंगे दोनों मार्ग चंबा( बनीखेत)...
Translate »
error: Content is protected !!