डाइट देहलां में खंड स्तरीय सामुदायिक सहभागिता जागरूकता शिविर आयोजित

by

ऊना, 21 मार्च – जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देहलां में खंड स्तरीय सामुदायिक सहभागिता जागरूकता शिविर एवं वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा खंड ऊना के सभी विद्यालयों के मुखिया, एसएमसी अध्यक्ष, पंचायत प्रतिनिधि, बीआरसीसी, जेई, डीएलएड एवं डाइट स्टाफ सहित लगभग 450 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा के प्रति एसएमसी सदस्यों के दायित्वों बारे जागरूक किया गया।
इस मौके पर डाइट देहलां प्रधानाचार्य एवं जिला परियोजना अधिकारी राकेश अरोड़ा ने डाइट में चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त प्रधानाचार्य ने डाइट में प्रशिक्षुओं की संख्या 25 से 50 करने और डाइट में चल रहे खाली पदों को भरने की मांग पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा के समक्ष रखी।
पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने डाइट देहलां द्वारा रखी गई मांगों को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने गुणात्मक शिक्षा एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा के प्रति सभी अध्यापकों एवं एसएमसी सदस्यों को जिम्मेदारी से काम करने का आग्रह किया। इस मौके पर उन्होंने सुखआश्रय योजना एवं बजट में स्कूूलों में 40 हज़ार डेस्कों की व्यवस्था करने के लिए प्रदेश सरकार का धन्यावाद भी किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी जतिन लाल की अपील…लोकतंत्र के लोकपर्व में सब हों सम्मिलित : ऊना में मतदाता जागरूकता रैली निकाल किया शत प्रतिशत मतदान को प्रेरित

ऊना, 26 मार्च। आम चुनावों में सबकी सहभागिता से अधिकतम मतदान तय बनाने के मकसद से मंगलवार को ऊना में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित इस गतिविधि में राजकीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षकों के 3101 पद शीघ्र भरे जाएंगे …गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार का लक्ष्य – रोहित ठाकुर

एएम नाथ। सोलन : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने तथा शिक्षा के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दे रही है। रोहित ठाकुर आज सोलन ज़िला के...
हिमाचल प्रदेश

पुलिस लाइन चंबा में होगी पुराने वाहन व अयोग्य वस्तुओं की नीलामी : एसपी विजय कुमार सकलानी

एएम नाथ। चंबा : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय कंडमनेशन बोर्ड द्वारा इस कार्यालय के नाकारा घोषित वाहन व अयोग्य वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी 31 जनवरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनवरी तक पूरा करें सीएचसी हरिपुर के नए भवन का निमार्ण कार्य: कमलेश ठाकुर

विधायक ने आरकेएस की बैठक में दिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश राकेश शर्मा।  धर्मशाला, 6 नवम्बर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुर के नए भवन का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है...
Translate »
error: Content is protected !!